लेटेस्ट - पेज 305
-
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में पिछले सप्ताह नाबालिग लड़की की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से पहले आरोपी प्रवास मंडल की बुधवार तड़के एक मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी उस समय भागने की कोशिश कर रहा था जब उसने सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की सर्विस राइफल छीन ली थी।
-
भारी बारिश होने की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में स्थिति काफी गंभीर हो गई है। खड़कवासला बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कैचमेंट क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
-
ईरान ने बुधवार को अमेरिका द्वारा ईरानी तेल की बिक्री पर प्रतिबंधों में दी गई अस्थायी राहत वापस लेने के फैसले की कड़ी निंदा की। तेहरान ने इसे 18 जून को हस्ताक्षरित इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुच्छेद 10 का "स्पष्ट उल्लंघन" बताया और इस निर्णय के परिणामों के लिए वॉशिंगटन को जिम्मेदार ठहराया।
-
मध्य पूर्व के हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने ईरान के 80 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
-
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। श्रीलंका से मिले 302 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 109 रन बनाए, जिसके बाद दोनों कप्तानों ने ड्रॉ पर सहमति जताई।
-
उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में हुए भूस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को बताया कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है।
-
सोने और चांदी की शुरुआत बुधवार को गिरावट के साथ हुई। इससे दोनों का दाम 0.7 प्रतिशत तक कम हो गया।
-
आमिर खान, ममूटी, अहान पांडे और रणवीर सिंह से लेकर ‘कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1’, ‘हक’ और ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों तक, कई चर्चित कलाकार और फिल्में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 17वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित विभिन्न पुरस्कारों के लिए मुकाबला करती नजर आएंगी।।
-
अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने मंगलवार को तीसरे देशों में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) की तैनाती को तेज करने के लिए एक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। शुरुआत में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर ध्यान होगा।
-
अभिनेता कुनाल खेमू का कहना है कि रियलिटी शो ‘एलायंस’ के साथ होस्ट के रूप में अपने डेब्यू के बाद वह सलमान खान से की जा रही तुलना के बारे में नहीं सोच रहे हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी इंडोनेशिया यात्रा की खास बातें शेयर कीं। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत और जीवंत बताया।
-
केरल के वायनाड जिले में भारी बारिश की वजह से मंगलवार को कुदरत का कहर टूट पड़ा। वायनाड की त्रासदी को लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
-
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही बारिश और अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान अपने कर्मचारियों को 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम करने) की सुविधा दें।
-
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कथित आतंकी संबंधों से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी की टीम ने विन्चीपेटा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया।
-
संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंगलवार को 80 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों पर सेंटकॉम के नए हवाई हमले शुरू किए। साथ ही, उसने अमेरिकी ट्रेजरी का वह महत्वपूर्ण लाइसेंस भी रद्द कर दिया, जिसके तहत तेहरान को तेल बेचने की अनुमति थी।
-
ईरान की ओर से व्यापारिक जहाजों के निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिका ने भी ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से कहा गया कि ये हमले सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों से किए गए।
-
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में मिस्र के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
-
फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किए जा रहे नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के हालिया एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शो में टेलीविजन एक्टर हर्षद चोपड़ा अपनी को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पर भड़क गए, क्योंकि बहस के दौरान उन्होंने उनकी दोस्त शिवांगी जोशी को "चुड़ैल" कहा और कथित तौर पर गाली-गलौज की।
-
अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को लाल निशान में हुई। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 407 अंक या 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,772 अंक और निफ्टी 134 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,264 पर था।
-
अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। जैकी श्रॉफ का अनोखा गिफ्ट, रेखा का स्नेहभरा अंदाज और बॉबी देओल का 'ऊप्स' मोमेंट पूरे समारोह की चर्चा का केंद्र रहा।
-
लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड के चमोली जिले में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार सुबह नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग पर पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया।
-
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को 125 रनों से रौंदा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
-
ईरान के विदेश मंत्रालय ने तेल प्रतिबंधों में मिली छूट को रद्द करने के अमेरिकी फैसले की कड़ी निंदा की है। ईरान ने इसे इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के आर्टिकल 10 का गंभीर उल्लंघन बताया है।
-
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज ने आरोप लगाया कि अमेरिका लगभग सात दशकों से क्यूबा के खिलाफ बहुआयामी और गैर-पारंपरिक युद्ध चला रहा है। पिछले सात महीनों में यह नीति पहले से भी अधिक क्रूर और निर्दयी हो गई है।
-
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) के जिन लक्ष्यों का आकलन किया जा सकता है, उनमें से केवल 36 प्रतिशत ही अपने लक्ष्य की ओर हैं। जबकि लगभग आधे लक्ष्य रुके हुए हैं और 15 प्रतिशत में गिरावट आई है।
-
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को 125 रनों से करारी शिकस्त दी। मेजबान टीम की यादगार जीत में आदिल रशीद ने भी गेंद से अहम भूमिका निभाई और दो विकेट चटकाए।
-
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंगलवार सुबह शहर में घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से ऑस्ट्रेलिया की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर मेलबर्न की यात्रा करेंगे।
-
स्विट्जरलैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। स्विट्जरलैंड ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.