लेटेस्ट - पेज 306
-
होर्मुज से गुजर रहे तीन व्यापारिक जहाजों पर ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से ये जानकारी दी गई।
-
भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मैच में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की। अटलांटा में खेले गए इस मैच को अपने नाम करते हुए अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
-
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने मंगलवार को राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता मामले, पूर्व महासचिव चंपत राय के इस्तीफे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने, आतंकवाद और देश की राजनीति सहित कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर कई संकटों के बावजूद भारत लगातार एक के बाद एक सुधार कर रहा है, बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।।
-
भारत ने मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है।
-
अभिनेत्री भावना पानी ने 'प्रीतम एंड पेड्रो' प्रोजेक्ट में मशहूर फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।
-
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म 'आई, नोबडी' का रिलीज टीजर जारी कर दिया गया है। फिल्म का टीजर एक्शन, सस्पेंस और दमदार संवादों से भरपूर है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
-
विवेक बी अग्रवाल द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में एक्टर राघव जुयाल, संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल एक साथ नजर आएंगे।
-
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय खिलौना उद्योग से वैश्विक बाजार में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया के खिलौना कारोबार में एक चौथाई यानी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए, जिसके वर्ष 2032 तक 179 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
-
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज तरक्की की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और पिछले कई वर्षों से उनकी नीतियों को ध्यान से देखते और समझते रहे हैं।
-
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को डोडा जिले के थथरी क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घर खरीदारों (होमबायर्स) के साथ हुई धोखाधड़ी के मामलों में बिल्डर कंपनी, उसके डायरेक्टरों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 14वीं और 15वीं चार्जशीट दाखिल की है।।
-
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच एसआईटी कर रही है, जिस पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। इधर, इस मामले में रोज नए-नए खुलासे होने से महाराष्ट्र में भी राजनीति तेज हो गई है।
-
तेलंगाना के निजामाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर कथित तौर पर पति की हत्या की साजिश रची।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों (इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के दौरे पर हैं। मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 'फीफा वर्ल्ड कप' का जिक्र किया।
-
पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि सरकार फिलहाल ई25 ईंधन लागू करने की जल्दबाजी में नहीं है। उन्होंने कहा कि ई25 को लेकर परीक्षण जारी हैं और इनके नतीजे आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
-
तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
-
गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा है। राज्य सरकार ने संवेदनशील जिलों में निर्बाध चिकित्सा सेवाएं और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा की है।
-
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। महज एक घंटे की बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े बहुचर्चित बैंक धोखाधड़ी मामले में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। जांच एजेंसी ने दो रिलायंस समूह की कंपनियों सहित कुल सात आरोपियों को नामजद किया है।
-
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम (अमेरिकी समय) व्हाइट हाउस से अंकारा के लिए निकले। अंकारा में इस हफ्ते नाटो समटि का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।
-
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता गुलाम रसूल बलियावी ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को भंग किए जाने पर आपत्ति जताई है।
-
कलकत्ता हाई कोर्ट की एकल-न्यायाधीश पीठ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में विभिन्न मुद्दों पर होने वाली विरोध रैली को सशर्त अनुमति दे दी। इन मुद्दों में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या के बाद एक नाबालिग लड़की की मौत भी शामिल है।
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में जुटी अयोध्या पुलिस को तीन आरोपियों की रिमांड मिली है। अदालत ने इस मामले में तीन आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
-
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने मंगलवार को बताया कि अनक्कमपोयिल–कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, सात लोग घायल हो गए और सात अन्य लापता हैं। उन्होंने इस घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण त्रासदी" बताया।
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है।
-
जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अभिनेत्री हेमा मालिनी को भावुक अंदाज में सम्मान देते हुए भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान की सराहना की है।
-
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रविवार- सोमवार की दरमियानी रात को एक बड़ा हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक के पीछे से कार घुस गई और कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। यह सभी लोग जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में मिशन 70 लाख पौधारोपण का शुभारंभ किया। इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया गया।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.