लेटेस्ट - पेज 304
-
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने श्रीराम मंदिर चंदा चोरी विवाद में कांग्रेस नेताओं द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो कल तक श्रीराम को काल्पनिक कहते थे, जो चाहते नहीं थे कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो, वे अब कैसे सवाल पूछ सकते हैं।
-
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने फंड के दुरुपयोग मामले में कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई बेंगलुरु के मैसूर के सारागुर पोस्ट ऑफिस के दो कर्मचारियों के खिलाफ की है, जिनमें एक पोस्टल असिस्टेंट और एक पोस्ट मैन हैं।
-
इंग्लैंड की अनुभवी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। टैमी भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले मुकाबले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगी।
-
फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच धीरे-धीरे अपने आखिरी सफर की ओर बढ़ रहा है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाने थे।
-
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार सुबह कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-सबाह से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से क्राउन प्रिंस को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
-
दिल्ली सरकार ने जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) के माध्यम से संपत्तियों के हस्तांतरण में कथित रूप से हो रही स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर सभी सब-रजिस्ट्रारों को जीपीए से जुड़े दस्तावेजों की विस्तृत जांच करने और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
-
बुधवार को कंगना ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने युवाओं को सलाह दी।
-
अदाणी एनर्जी को हाल ही में केन्या में 117 अरब केन्याई शिलिंग (केईएस) की बिजली ट्रांसमिशन परियोजना को दी गई मंजूरी अफ्रीकी देश की आर्थिक कूटनीति में बदलाव को दर्शाती है, जिसमें भारत एक अहम साझेदार के रूप में उभर रहा है और एशिया के सबसे महत्वाकांक्षी वैश्विक निवेशकों में शामिल अदाणी ग्रुप के साथ संबंधों को और मजबूत कर रहा है। यह बात इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक लेख में कही गई है।
-
जमशेदपुर में करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के चर्चित मामले में मुख्य आरोपी दो लाख के इनामी अपराधी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।।
-
फेडरेशन इंटरनेशनेल डी वॉलीबॉल (एफआईवीबी) ने 30 नवंबर से शुरू होने वाले सीजन 5 से पहले प्राइम वॉलीबॉल लीग (पीवीएल) को भारत की सबसे बड़ी प्रोफेशनल वॉलीबॉल लीग के तौर पर आधिकारिक पहचान दी है। सीजन 5 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 17 अगस्त को गोवा में होगी।
-
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस बीच घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
-
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल कीमतों में बुधवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने को माना जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर ताजा हमले के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समाप्त हो गया है।
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बाद अयोध्या के स्थानीय व्यापारियों ने कारोबार पर असर पड़ने का दावा किया है। प्रसाद विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों का कहना है कि विवाद के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है, जिससे छोटे व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
-
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में अचानक बाढ़, नदियों के उफान और इमारतों के ढहने जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की ओर से बुधवार को जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जून से अब तक राज्य में 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 पशुओं की भी जान गई है।
-
निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक के शेयर बुधवार के कारोबारी सत्र में करीब 10 प्रतिशत तक गिर गए, जब बैंक ने यह घोषणा की कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महेश मुरलीधर पाई की बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी एवं सीईओ) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
-
पश्चिम एशिया एक बार फिर बड़े संघर्ष की ओर बढ़ता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अब खत्म हो गया है।
-
मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने नारीत्व और व्यक्तित्व का जश्न मनाते हुए महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक संदेश शेयर किया है।
-
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 12 साल की लड़की के कथित रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवास मंडल के एनकाउंटर पर उसकी मां ने बुधवार को कहा कि उसके बेटे को उसके कामों के लिए वही सजा मिली, जिसका वह हकदार था।।
-
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था देश की भविष्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार बन गई है। यह बयान एक्सपर्ट्स की ओर से यहां डिजिटल पेमेंट्स पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।
-
श्री बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में स्पष्ट कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
-
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के न्यू करबिगहिया निवासी किराना दुकानदार बंटी कुमार के कथित अपहरण के विरोध में लोगों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने करबिगहिया इलाके में आगजनी कर सड़क जाम कर दिया।
-
केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग लापता हो गए हैं।
-
वाराणसी से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई, विद्यालयों की स्वच्छता और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई है, अब शिक्षकों का दायित्व है कि वे विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप नई पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिवसीय विदेश दौरे का पहला चरण समाप्त कर दूसरे के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए हैं। उन्हें राष्ट्रपति प्रबोवा सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर उन्हें विदा किया।
-
भारत और आसियान देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 128 अरब डॉलर हो गया है। यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत हुई है।
-
बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित रूप से हेरफेर के मामले में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बीकेटीसी चेयरमैन के कार्यालय में तैनात निजी सचिव प्रमोद नौटियाल पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
-
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बुधवार को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर राजकुमार राव ने क्रिकेटर की आने वाली बायोपिक "दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी" का पहला लुक शेयर किया है।।
-
अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक और खुद के बायसेक्शुअल होने की चर्चाओं के बाद अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने कहा है कि वह दोबारा शादी नहीं करेंगी।
-
अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले अयोध्या पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने रामलला और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया और इसके बाद फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की।
-
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से स्थिति काफी गंभीर हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.