लेटेस्ट - पेज 310
-
दिल्ली की लोधी कॉलोनी इलाके में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
-
टेलीविजन और फिल्मों की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बना चुके अभिनेता राजीव खंडेलवाल सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी थी और अब रंगभेद और उससे पैदा होने वाली हीन भावना को लेकर अपनी राय दी है।
-
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कर्जत-लोनावला के बीच भोर घाट सेक्शन में भूस्खलन होने के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
-
इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है। रोमांच से भरपूर मुकाबले में इंग्लिश टीम ने मेक्सिको को 3-2 से हराया।
-
कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को करीब एक प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है और इसकी वजह होर्मुज स्ट्रेट खुलने के बाद तेल उत्पादक देशों की ओर से कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाना है।।
-
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे के लिए नई दिल्ली से रवाना हो गए हैं। तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पहल पीएम मोदी ने कहा कि इसका मकसद इन कीमती विकास साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले समय में हमारे देश के युवाओं को और मौके मिलें।
-
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को रक्षा खर्च, दायित्वों का साझा निर्वहन और रक्षा औद्योगिक सहयोग पर फोकस करने वाले नाटो समिट के लिए अंकारा जाएंगे। इस समिट में उनकी बैठक तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की और सीरिया के अपने समकक्ष अहमद अल-शरा के साथ तय है।
-
मुंबई में भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर हो गई है। लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
-
बौद्ध गुरु और 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति व वैश्विक भलाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
-
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनके कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराना मुंबई-पुणे हाईवे अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
-
भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
-
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड के सबसे मशहूर गानों में से एक 'छैया छैया' में काम न कर पाने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।।
-
नासा के प्रशासक जैरेड आइजैकमैन ने कहा है कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को दोबारा भेजने की होड़ में अमेरिका एक बार फिर चीन के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब यह मुकाबला सालों नहीं, बल्कि महीनों में तय होगा, क्योंकि दोनों देश पृथ्वी से परे मानव की स्थायी मौजूदगी स्थापित करने की अपनी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अमेरिका के लिए अच्छी खबर आई है। फीफा ने इस विश्व कप में टीम की ओर से सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन पर लगे एक मैच के बैन को हटा दिया है।
-
जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के अंदर दर्शन किए हैं।
-
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन फिलहाल इसकी रफ्तार कमजोर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से काफी राहत मिली है।
-
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा।
-
घाना के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम के हेड कोच कार्लोस क्विरोज ने अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। घाना को राउंड ऑफ 32 मुकाबले में कोलंबिया के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था।
-
मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को मानखुर्द के जनता नगर इलाके में एक तीन मंजिला चॉल ढह गई, जिससे पांच बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई।
-
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है।
-
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 280 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,044 और निफ्टी 76 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,348 पर था।
-
पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को कन्फर्म किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का आखिरी विश्व कप होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह अभी इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायर नहीं हो रहे हैं।
-
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रवादी विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शाह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 'राष्ट्र प्रथम' के आदर्श को अपने जीवन का ध्येय बनाया।
-
वेनेजुएला में पिछले महीने आए दो तेज भूकंप से हुई तबाही का मंजर बेहद खौफनाक है। मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
-
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराते हुए महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड सातवीं बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी दिलाने में बेथ मूनी का रोल बेहद अहम रहा।
-
ब्राजील के फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। ब्राजील को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में नॉर्वे के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते टीम का टूर्नामेंट में सफर यही थम गया।
-
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नॉर्वे ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कोलकाता में 'भारत केसरी' श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के दो साल के आधिकारिक समारोह के हिस्से के रूप में एक विशेष स्मारक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित एक पत्र में खेलों को विकसित उत्तर प्रदेश की नई पहचान बताते हुए युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अभिभावकों से बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की है।।
-
जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने विंबलडन 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-2, 7-6(2) से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सेंटर कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में ओसाका ने शानदार खेल दिखाया और सिर्फ एक घंटा 28 मिनट में जीत दर्ज की।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.