लेटेस्ट - पेज 332
-
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए तेजी से विद्युतीकरण (इलेक्ट्रिफिकेशन) बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा भंडारण (स्टोरेज) के साथ जुड़ी नवीकरणीय ऊर्जा ही भविष्य में भरोसेमंद, किफायती और चौबीसों घंटे स्वच्छ बिजली उपलब्ध कराने की सबसे अहम कुंजी होगी।
-
बिहार के भोजपुर में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा हुया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के पास उपलब्ध पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि भरत तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं।
-
यूरोप के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम के गर्म तेवर ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
-
भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट के तहत, ईस्टर्न फ्लीट के भारतीय नौसेना जहाज 'उदयगिरी', 'कवरत्ती' और 'शक्ति' थाईलैंड के सत्ताहिप पहुंचे।
-
बेहतरीन पटकथा लेखकों में से एक और मशहूर तमिल फिल्म निर्देशक व अभिनेता कृष्णस्वामी भाग्यराज (के. भाग्यराज) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने दुख व्यक्त किया और उन्होंने पूरे राजकीय सम्मान के साथ के. भाग्यराज को आखिरी विदाई की घोषणा की।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत दौरे पर आने की संभावना है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी पर काम कर रहा है।
-
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दिलाई है और देश को तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
-
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टकराव की खबरों के बीच यूएन ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा है कि संगठन को उम्मीद है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को "सतत रूप से खुला" रखा जाएगा।
-
मशहूर प्लेबैक सिंगर शान ने दिग्गज संगीतकार आर.डी. बर्मन की 87वीं जयंती पर सदाबहार क्लासिक गाना 'रिमझिम गिरे सावन' गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-
स्पेन के खिलाफ मिली 0-1 की हार के साथ ही उरुग्वे फुटबॉल टीम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सफर समाप्त हो गया। टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के लिए हेड कोच मार्सेलो बिएल्सा ने खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
-
दक्षिण भारतीय सिनेमा के तेजी से उभरते सितारों में शामिल अभिनेता अर्जुन दास इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कॉन सिटी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ मलयालम अभिनेत्री अन्ना बेन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।
-
अमेरिका की प्रमुख आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी ओपन एआई ने अपने नए जीपीटी-5.6 मॉडल्स की लॉन्चिंग को फिलहाल सीमित रखने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि 'सोल', 'टेरा' और 'लूना' नाम के नए एआई मॉडल्स को शुरुआती दौर में केवल कुछ भरोसेमंद पार्टनर्स के लिए लिमिटेड प्रीव्यू के रूप में जारी किया जाएगा।
-
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की आधारशिला हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को नतीजों पर केंद्रित बताते हुए कहा कि दोनों की कार्यशैली और सोच काफी हद तक एक जैसी है।
-
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने शुक्रवार को वॉशिंगटन में हुए लेबनान-इजरायल फ्रेमवर्क समझौते को देश की पूर्ण संप्रभुता बहाल करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रक्रिया को पूरा होने तक निरंतर प्रयास करती रहेगी।
-
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही बांद्रा में अपने परिवार के लिए समुद्र के किनारे छह मंजिला नया घर बनाने जा रहे हैं। महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (एमसीजेडएमए) ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।
-
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। सामने आया कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या की।
-
राजस्थान के जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टला। ऐतिहासिक 'कुरैशियां का ताजिया' के गुंबद में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
-
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और पूर्व कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक लेख में दावा किया है कि उनके दिवंगत पिता का मानना था कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जनता से सीधे जनादेश मिला। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कोई भी प्रधानमंत्री सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नहीं चुना गया था।
-
वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों से ज्यादा तबाही ला गुआइरा में हुई है। हालात इतने खराब हैं कि राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना को तैनात करना पड़ा है।
-
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से पुलिस ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान साहिल ने जांच अधिकारियों से कहा कि अगर सिया ने परिवार को पहले ही बता दिया होता कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती, तो परिवार खुद यह रिश्ता तोड़ देता।
-
कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के लोग थे।
-
झारखंड के चतरा जिले में एक पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या कर दी। इस हमले में युवक के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
-
महिला टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून की दस्तक अब साफ तौर पर महसूस होने लगी है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा।
-
केप वर्डे ने सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंचकर इतिहास रच दिया। ग्रुप एच में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद केप वर्डे का राउंड ऑफ 32 में गत चैंपियन अर्जेंटीना से सामना होगा।
-
अर्जेंटीना के हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने बताया है कि स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी जॉर्डन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में बेंच से शुरुआत करेंगे।
-
रामानंद सागर के ऐतिहासिक टेलीविजन सीरियल 'रामायण' में सीता की भूमिका को घर-घर लोकप्रिय करने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का कहना है कि वह बेहद आभारी हैं और इसे अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद मानती हैं कि तीन दशक से अधिक समय बाद भी उन्हें देवी सीता के रूप में पहचाना जाता है।।
-
केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर पीड़ित और आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों के बयान सामने आए हैं। सभी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को सेशेल्स के लिए रवाना होने से पहले भरोसा जताया कि सेशेल्स की उनकी यात्रा से समुद्री सहयोग बढ़ेगा और साथ ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल हिंद महासागर क्षेत्र का विजन भी आगे बढ़ेगा।
-
अमेरिका और ईरान में शांति समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का आवागमन बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में महीनों तक फंसे रहने के बाद दक्षिण कोरिया के दो और जहाज होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.