लेटेस्ट - पेज 331
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं वर्षगांठ के समारोह में भाग लेंगे और हैदराबाद में लगभग 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि जिस क्रूज जहाज पर हंतावायरस फैलने का मामला सामने आया है, उसमें सवार सभी लोगों को “उच्च जोखिम” वाला संपर्क माना जाना चाहिए। इसलिए उन सभी की 42 दिनों तक लगातार निगरानी की जानी चाहिए।
मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती और कतर के प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान जसीम अल-थानी ने अमेरिका और ईरान से इस संवेदनशील समय में 'जिम्मेदारी' और 'समझदारी' से काम लेने की अपील की है।।
बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सितारे इन दिनों अपने बच्चों को ईश्वर, देवी-देवताओं और आध्यात्मिक अर्थ वाले नाम दे रहे हैं। ये नाम न सिर्फ अनोखे और आकर्षक हैं, बल्कि सांस्कृतिक जड़ों, भक्ति और दिव्य शक्ति से जुड़े हुए हैं।
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 77 रनों से रौंदा। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में जीटी से मिले 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
हिंदी कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मुख्य कलाकार इन दिनों प्रमोशन में जुटे हैं और इसी को जारी रखते हुए पूरी टीम ने शानदार गुजराती थाली का लुत्फ उठाया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा शनिवार को जिला न्यायालय परिसर, बाह्य न्यायालय पुरोला और बड़कोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष मलिक मजहर सुल्तान की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में विविध मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।
पीटर मैग्यार ने शनिवार को हंगरी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नई संसद के उद्घाटन सत्र में हुए मतदान में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने देश में “व्यवस्था बदलने” का संकल्प लिया।
बालोद जिले के डौंडीलोहारा के खैरदिह गांव के पास एक भीषण कार-मोटरसाइकिल टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 8 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली तिमाही में चीन का कुल सेवा व्यापार 18 खरब 22.9 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।।
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय रविवार सुबह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। लोक भवन की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई है।
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 229 रन लगाए।
राज्यसभा भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पंजाब की जनता के विश्वास और जनादेश के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आप ने समृद्ध और खुशहाल पंजाब बनाने का वादा किया था, लेकिन राज्य को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल दिया।
केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर करीब तीन घंटे तक चली उच्च स्तरीय बैठक के बाद भी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान नहीं किया।
देहरादून के मदरसा इमदादूल उलूम का बाल आयोग की टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान आयोग ने पाया कि मदरसे में बिहार समेत अन्य राज्यों के बच्चों की बड़ी संख्या है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड बहुमत और टीएमसी की हार के बाद जब राज्य में शनिवार को सरकार का गठन हो गया तो 4 मई के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सामने आईं और उन्होंने पूरे देश में भाजपा को रोकने के लिए सामान्य विचारधारा की पार्टियों को एकजुट होने का आह्वान किया।।
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने शनिवार को तमिलनाडु में सरकार बनाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 120 विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया। इसके साथ ही 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए विजय के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर राजधानी पटना की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर कथित लाठीचार्ज के एक दिन बाद राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली 'डबल इंजन' वाली सरकार पर निशाना साधा।।
तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को सरकार गठन के लिए बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। इस समर्थन से राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया को नई मजबूती मिली है।
पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बायो चेंज कर लिया है तो वहीं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल को अपडेट किया।
जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। अनकैप्ड गेंदबाज अंबर कैनात को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित एक शादी समारोह में हुई हत्या मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना तब घटी जब शादी समारोह में शुक्रवार देर रात घराती और बरातियों में जमकर मारपीट हो गई।
नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने टूर पैकेज बुक कराने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए रेंजर्स क्लब नामक कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी पर्यटन मंत्रालय के आई कार्ड, नकली विजिटिंग कार्ड, फर्जी मोहरें, कूटरचित समझौता ज्ञापन (एमओयू) दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक लग्जरी कार और नगदी बरामद की है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी शिरकत की।
दक्षिण कोरियाई सरकार की एक टीम ने शनिवार को एचएमएम नामू नामक मालवाहक जहाज में लगी आग के कारणों की जांच जारी रखी। यह जहाज कोरियाई शिपिंग कंपनी एचएमएम द्वारा संचालित है और होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा हुआ था।
सीबीआई ने शनिवार को अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए समूह की कंपनियों-रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस कामर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और उनके निदेशकों के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में मुंबई में 17 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया।।
जन्म से लेकर 1 साल तक का समय बच्चे के विकास के लिए सबसे नाजुक और सबसे अहम माना जाता है। इस दौरान बच्चा पूरी तरह माता-पिता की देखभाल पर निर्भर रहता है।
अभिनेता गौरव गेरा फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर : दे रिवेंज' रिलीज होने के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने करियर के सफर का एक ऐसा पैटर्न शेयर किया, जिसने उन्हें हैरत में डाल दिया।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रभावशाली कैबिनेट मंत्रियों में से एक संजीव अरोड़ा को यहां सेक्टर-2 स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


