लेटेस्ट - पेज 397
गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 19वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
हैदराबाद में एक कैश मैनेजमेंट एजेंसी के दो कर्मचारी एटीएम में जमा करने के लिए रखे गए 1.20 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए।
आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष सैयद मोहसिन तकवी ने मानवीय सहायता और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हमदर्दी के जज्बे के तहत ईरान में दवाएं भेजी जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल की चुनावी जनसभाओं में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जमकर प्रहार किया।
मध्य पूर्व में तनाव ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है और इससे महंगाई 74 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
असम राइफल्स और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने एक संयुक्त अभियान में त्रिपुरा में 16 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की मेथामफेटामाइन गोलियां जब्त की हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। रविवार को उन्होंने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड एवं मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के घंटों बाद अपनी बात हमेशा की तरह ट्रुथ सोशल पर रखी। उन्होंने होर्मुज और न्युक्लियर मुद्दे पर असहमति को स्वीकारते हुए दावा किया कि अब अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को ब्लॉक करने से परहेज नहीं करेगा।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। उन्होंने रविवार को अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
मोबाइल की लत और पोषण की कमी का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है।
बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और असंतुलित खानपान के चलते आज हाई ब्लड प्रेशर एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। दुनियाभर में करीब एक अरब लोग इससे प्रभावित हैं, जबकि भारत में यह हृदय रोग और स्ट्रोक का प्रमुख कारण माना जाता है।
आईपीएल 2026 का 19वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने निजार अमेदी को इराक का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे सरकार गठन का मार्ग प्रशस्त होगा क्योंकि किसी भी देश के लिए मजबूत सरकार जरूरी होती है।
मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में रविवार तड़के एक दुखद सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने 'इस्लामाबाद टॉक्स' खत्म होने के बाद पहला आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने दावा किया कि इस बेनतीजा वार्ता में अमेरिका नाकाम रहा।
आईपीएल 2026 में निराशाजनक दौर से गुजर रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए अच्छी खबर है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट का जरूरी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
ईरान-अमेरिका की पाकिस्तान में चल रही बातचीत का घंटों बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। खबरों के मुताबिक, दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर मामला फंस गया।
झारखंड के बोकारो जिले में आठ महीने से लापता 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो की हत्या का खुलासा होने के बाद एसपी ने संबंधित पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सुरक्षा, आराम और समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपनी ब्लू लाइन ट्रेनों के मध्य-जीवन नवीनीकरण (रेट्रोफिट) की एक व्यापक पहल की है।
भारतीय संगीत जगत में जब भी सुरों की बात होती है, तो दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं- लता मंगेशकर और आशा भोसले। आज ये दोनों दिग्गज गायिका दुनिया में नहीं हैं, लेकिन इन्होंने साथ मिलकर कई ऐसे सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।
मणिपुर के उखरुल जिले में एक बीएसएफ जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अपना संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा।
हिंदी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वह 92 साल की थीं। संगीत में अपने प्रयोग के लिए जानी गई आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए। संगीत के साथ-साथ क्रिकेट जगत से भी उनका गहरा नाता रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर दुख जताया।
नई दिल्ली में ईरानी दूतावास में 'एंजल्स ऑफ मिनाब' नाम की एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में बच्चों की बनाई ड्रॉइंग दिखाई गई हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को फ्लोरिडा में यूएफसी इवेंट में शामिल हुए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोंसले जी का निधन संगीत और जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
हिंदी सिनेमा को गमगीन कर सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार दोपहर एक बजे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने लगातार दूसरे दिन पश्चिम बंगाल में चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का मिजाज देखने के लिए यहां सिलीगुड़ी आइए।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


