लेटेस्ट - पेज 479
-
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल (आईएससी) ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस 2 आरोपियों के साथ करीब 500 ग्राम हाई-क्वालिटी कोकीन (क्रैंक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
-
आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
-
भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप दो लाख करोड़ रुपए से अधिक कम हो गया है और इसमें टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।।
-
उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिलिगुड़ी में आयोजित विशाल जनसभा में कई समर्थक हाथ से बनाए गए चित्र और कलाकृतियां लेकर पहुंचे थे। नागरिकों से जुड़ने के लिए प्रसिद्ध प्रधानमंत्री ने इन रचनात्मक प्रयासों पर विशेष ध्यान दिया।
-
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उपायों, इलाके के हालात और आपसी लाभ के दूसरे मुद्दों पर चर्चा की।
-
ओडिशा की पारंपरिक रसोई में एक ऐसा खास पेय है जो न सिर्फ गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे कहते हैं टंका तोरानी।
-
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की।।
-
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर क्षेत्र के काकद्वीप में मतदाताओं को धमकाने की शिकायतों के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल रविवार को हालात का जायजा लिया।।
-
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना।
-
मुंबई में साइबर अपराधियों ने सीएसएमटी रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात एक हवलदार के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खातों से 1.60 लाख रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में सीएसएमटी रेलवे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
अस्थाई संघर्ष विराम और कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने खाड़ी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि वो किसी की धमकियों और दबाव के आगे झुक कर शांति वार्ता में शामिल नहीं होंगे।
-
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को निर्यात प्रोत्साहन परिषदों और उद्योग निकायों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें घटते निर्यात और भू-राजनीतिक व्यवधानों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
-
अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सुरक्षा अधिकारी हमलावर को काबू में करते नजर आ रहे हैं।
-
सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने इस हमले को खतरनाक करार दिया है।
-
विनोद खन्ना... एक ऐसा नाम जो पर्दे पर आते ही दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर देता था। एक ऐसे अभिनेता, जो स्क्रीन पर खलनायक बनकर भी दिल जीत लेते थे और रियल लाइफ में बेहद हैंडसम और फिटनेस के शौकीन थे।
-
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित दर्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के ताजा संस्करण में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में देश की उपलब्धि का जिक्र किया और कहा कि यह राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और एक स्थायी भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतीक है।।
-
व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी के पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू थे।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। अनुशासन व टीमवर्क का उत्कृष्ट भाव सबसे बड़ी ताकत है।
-
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिकी फेड की बैठक, चौथी तिमाही के नतीजे, ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की दिशा, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी।
-
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 10,005 में से 9,263 सीटों पर रविवार सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने गृहनगर पहुंचकर मतदान किया।
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ घंटों बाद आया, जब व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज स्थल के पास एक बंदूकधारी को पकड़ा गया।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान सेना के बीटिंग रिट्रीट समारोह के बारे में बात की।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में भगवान गौतम बुद्ध के विचारों और उनके जीवन संदेश के बारे में बात की। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था का भी जिक्र किया जो भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
-
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से जनगणना 2027 को मिलकर सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में सौर और पवन ऊर्जा के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत के विकास के लिए सौर और पवन ऊर्जा जरूरी है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने 'सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम' पर चर्चा की और कहा कि खेती किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के 'सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम' ने बहुत मदद की है।
-
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में एक शख्स ने चाकू से पत्नी और सास की हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आए ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ससुर का वाराणसी में इलाज जारी है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.