लेटेस्ट - पेज 91
स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और सीईओ पवन कुमार चंदना ने गुरुवार को अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी की पहल 'वंदे भारतम्' को देश के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि इससे छोटे शहर के स्टार्टअप संस्थापकों को एक प्लेटफॉर्म मिल रहा है।।
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानकारी ली है।।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित किया और पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के निर्णय के बाद पंजाब सरकार पर न्यायालय में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल से राज्य सरकार के इस्तीफे की मांग की।।
यहां देश में पहली बार फ्लोटिंग तिरंगा भी बनाया गया । स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बड़े तालाब के बोट क्लब पर विशाल नौका तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मथुरा के नए बने आपराधिक गिरोह गैंगलैंड के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह का कथित सरगना कान्हा ठाकुर भी शामिल है।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक बार फिर अमेरिका प्रशासन पर निशाना साधते हुए अमेरिका की खुफिया जानकारी पर सवाल खड़े किए। मौजूदा हालातों के लिए अराघची ने अमेरिका की खुफिया जानकारी की गलतियों को जिम्मेदार ठहराया।
सलमान खान और संजय दत्त को एक साथ पर्दे पर देखने का अपना ही क्रेज है। दोनों जब भी किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आते हैं, फैंस की दिलचस्पी अपने आप बढ़ जाती है।
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में कारोबार किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,079.96 और निफ्टी 40.10 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,395.85 पर बंद हुआ।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति की शुरुआत से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री की लगातार सप्लाई बनाए रखी है और पूरे राज्य में 48.5 लाख किलोग्राम से ज्यादा चावल बांटा गया है।
भारत की टॉप-रैंक वाली पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी नूरजहां नूरअली जमानी को गुजरात सरकार ने प्रतिष्ठित सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित किया है। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बुधवार को गांधीनगर में एक समारोह के दौरान नूरजहां को यह अवार्ड दिया।
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन खाद्य व्यवसाय संचालकों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। नियामक ने कहा कि इन कंपनियों के खिलाफ भ्रामक दावे करने, अत्यंत खराब स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन के मामले सामने आए हैं, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य को जोखिम हो सकता था।
श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका नाम आते ही हिंदी सिनेमा की कई यादगार फिल्में और किरदार आंखों के सामने आ जाते हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार अभिनय और चुलबुले अंदाज से श्रीदेवी ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर राज किया, बल्कि भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई।
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत के रत्न एवं आभूषण क्षेत्र ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों में मजबूती दिखाई है। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2026 के दौरान भारत का कुल रत्न एवं आभूषण निर्यात 2.44 प्रतिशत बढ़कर 9.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिसमें विशेष रूप से वैल्यू-एडेड उत्पादों जैसे जड़े हुए सोने और चांदी के आभूषणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्रीलंका क्रिकेट ने एशिया कप के लिए महिला टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज मिताली अयोध्या, चेतना विमुक्ति और ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर डेवमी विहंगा की टीम में वापसी हुई है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार सुबह हमला किया गया। महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना गुरुद्वारे के अंदर हुई।
भारतीय मोटरस्पोर्ट्स में ऐश्वर्या पिस्से का नाम काफी लोकप्रिय है। एक सर्किट और ऑफ-रोड मोटरसाइकिल रेसर ऐश्वर्या विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय मोटरस्पोर्ट्स एथलीट हैं।
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान की आगामी फिल्म 'आई एम गेम' की रिलीज डेट को मेकर्स ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है। मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
भारत के भुगतान क्षेत्र में 2021 से अब तक 371 घोषित इक्विटी फंडिंग राउंड के जरिए करीब 5.8 अरब डॉलर का निवेश आया है। यह देश के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाता है।
टीवी अभिनेता कुशाल टंडन रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' के दौरान श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी द्वारा उनका नाम लिए जाने के कारण चर्चा में आ गए थे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में इस मामले पर चुप्पी तोड़ी।
बच्चे की सेहत और विकास को लेकर हर माता-पिता काफी चिंता में रहते हैं। जब बच्चा छह महीने का होता है और उसे धीरे-धीरे ठोस आहार देना शुरू किया जाता है, तब माता-पिता के लिए यह समझना बेहद जरूरी होता है कि उसकी प्लेट में किन-किन चीजों को जगह दी जाए।
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मिचेल स्टार्क ने टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले एक विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिसमें सीबीआई और ईडी को उन आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था कि उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति है।।
दिल्ली में नीट यूजी पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फेशियल रिकग्निशन (चेहरा पहचानने की तकनीक) के इस्तेमाल के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।।
खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 राज्यसभा में पारित हो गया। केंद्रीय खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने विधेयक को सदन में पेश किया।
संसद का मानसून सत्र इस बार हंगामे की भेंट चढ़ गया। गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा के कपिलेश्वर शिव मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा किया है। सावन के पावन महीने में उन्होंने श्रद्धालुओं से शिवधाम का दर्शन करने के लिए आग्रह किया है।
बहुत से लोग केले को नाश्ते, वर्कआउट से पहले या बाद में और कभी-कभी रात की हल्की भूख के समय भी खा लेते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की धारणाएं मौजूद हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवादास्पद पत्रिका 'तहलका' और कांग्रेस के बीच संबंधों पर सवाल उठाए। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा खंडपीठ के ताजा फैसले का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप क्यों है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस की ‘विजय शंखनाद’ रैली के बाद रामलीला मैदान में हुए ‘शुद्धिकरण हवन’ को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साधा है। आठ अगस्त को आयोजित कांग्रेस की रैली को खड़गे ने संबोधित किया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


