लेटेस्ट - पेज 93
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डॉर्विन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर गुरुवार को सुभाषित शेयर किया है। प्रधानमंत्री की ओर से 'एक्स' पोस्ट में संस्कृत श्लोक, "दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्।
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की गुरुवार को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का 'पूरा नियंत्रण' है। उन्होंने संकेत दिया है कि वॉशिंगटन इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहता है।
आरक्षित और अनारक्षित टिकटों की डिजिटल खरीद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे ने 1 जुलाई, 2025 को रेलवन रेलवन ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यात्रियों को मोबाइल फोन पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा देता है।
महज 17 साल की उम्र में ताइपे ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रचने वालीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह इस खिताब को अपने नाम करने में सफल रहेंगी। तन्वी के अनुसार, उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास किया और नतीजे उनके पक्ष में रहे।
उषा नेगिसेटी की गिनती भारत की मशहूर महिला मुक्केबाजों में की जाती है। समाज की बेड़ियों को तोड़कर उषा ने इस खेल में अपनी पहचान बनाई और विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया।
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर विमेन नेशनल चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत बुधवार से हुई। पुणे के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में प्रतियोगिता के पहले दिन राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की टीमों ने अपने-अपने ग्रुप (डिविजन बी और सी) में जीत के साथ शानदार शुरुआत की।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को 4.72 लाख से ज्यादा छात्रों को स्कॉलरशिप और दूसरी शैक्षिक सहायता के तौर पर 646 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बांटी। इस राशि का बड़ा हिस्सा उन लड़कियों को दिया गया, जिन्होंने 'नमो लक्ष्मी' योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास की थी।
वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। देश ने टूर्नामेंट में कुल तीन मेडल अपने नाम किए, जिसमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल रहा।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने बुधवार को सदर अस्पताल प्रशासन से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित सत्याग्रह स्थल जाने की अनुमति मांगी। उन्होंने सिविल सर्जन को आवेदन देकर कहा कि अस्पताल में उपचार के बावजूद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 11वें दिन भी जारी है।
संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूरे विपक्ष को मूल मुद्दों से भटकाने का काम किया और संसद में सार्थक चर्चा नहीं होने दी।
मुंबई के घाटकोपर में लगातार भारी बारिश के बाद बुधवार को एक रिहायशी इलाके में जबरदस्त भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन बच्चों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।।
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था।
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद बुधवार को टाटा ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली और इससे समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों का मार्केटकैप संयुक्त रूप से 68,000 करोड़ रुपए से अधिक कम हो गया।।
गैंगस्टर से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की मौत से जुड़ा एक नया विडियो सामने आया है। वीडियो में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की जानलेवा सड़क दुर्घटना दिखाई दे रही है।
सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 में संशोधन से संबंधित विधेयक पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। हालांकि, विधेयक पर चर्चा के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के सदस्य सदन में मौजूद नहीं थे।
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में जीएसटी कंसल्टेंट से 29 लाख रुपए की लूट के मामले का गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है।
बलूचिस्तान के सुराब जिले पर बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने हवाई हमला किया। इस एयरस्ट्राइक में महिलाओं और बच्चों समेत 30 से ज्यादा बेगुनाह मारे गए जबकि कई घायल हो गए।
लोकसभा में बुधवार को खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया। विधेयक पेश किए जाने के दौरान भी विपक्षी सांसद सदन के वेल में विरोध प्रदर्शन करते रहे।
इराक के एरबिल में 4 अज्ञात ड्रोन क्रैश होने का दावा एक कुर्द सुरक्षा सूत्र ने किया है। सूत्र के अनुसार बुधवार को इराक के अर्द्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान की राजधानी एरबिल के अलग-अलग इलाकों में चार ड्रोन गिरे।
भारतीय फेंसिंग टीम ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर व्यक्तिगत इवेंट्स में तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।।
अहमदाबाद सिटी पुलिस ने 'प्रिवेंशन ऑफ एंटी-सोशल एक्टिविटीज एक्ट' (पासा) के तहत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो दिनों के भीतर उन्हें गुजरात की अलग-अलग जेलों में भेज दिया है। यह कार्रवाई शराब की तस्करी, चोरी, मारपीट और धोखाधड़ी जैसे अपराधों के मामलों में की गई है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारतीय उद्योग जगत, कारोबारियों और नागरिकों से निष्पक्ष व्यापार, रीसाइक्लिंग, पुनः उपयोग और सर्कुलर इकोनॉमी को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि भारत को वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है, तो आर्थिक विकास के साथ-साथ टिकाऊ और जिम्मेदार कारोबारी मॉडल को भी बढ़ावा देना होगा।
ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी, सूखे और जंगलों में बढ़ती आग की तिहरी चुनौती से जूझ रहा है। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ‘एक्सट्रीम हीट’ की चेतावनी जारी की है।
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह बालोतरा जिले की पचपदरा तहसील से गुजरने वाली एचपीसीएल पाइपलाइन से कच्चा तेल चोरी करने में शामिल बताया जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। इसमें लोगों से एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के पास पतंग न उड़ाने की अपील की गई है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार बाढ़ राहत के लिए असम और राज्य के बाहर के 72 यूट्यूबर्स द्वारा जुटाए गए फंड की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि क्या पैसा राज्य तक पहुंचा है और उसका इस्तेमाल कैसे किया गया है।।
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 187.90 अंक या 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,966.35 और निफ्टी 35.75 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,435.95 पर था।
बाढ़ से क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत के लिए असम सरकार 'मिशन मोड' में काम कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को बताया कि जोरहाट जिले में पांच में से टूटे हुए चार तटबंधों की मरम्मत का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


