लेटेस्ट - पेज 94
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति का स्वागत किया।
-
इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईएसएमए) के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने गुरुवार को कहा कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए सरकार और चीनी उद्योग मिलकर काम कर रहे हैं।
-
फोनपे ने गुरुवार को अपने मर्चेंट नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने और भारत के कस्बों एवं गांवों तक डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे को और गहराई तक पहुंचाने की योजना की घोषणा की।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट की धमकी दी गई है। एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तरों में भी बम धमाकों की चेतावनी दी गई है।
-
महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को एक रबर कंपनी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाडा थाना क्षेत्र के विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में यह हादसा हुआ।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए 24 संगठन मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन और समर्पण के 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित 'सेवा, संकल्प और समर्पण अभियान' के तहत मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अहमदाबाद महानगर को 279.80 करोड़ रुपए के 6 कार्यों के लोकार्पण और 304.05 करोड़ रुपए के 6 कार्यों के भूमिपूजन के साथ कुल 583.85 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।
-
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को कहा कि समूह पश्चिम बंगाल में 2035 तक 1,00,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगा।
-
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को 2,000 बेड के नॉन-प्रॉफिट अस्पताल के शिलान्यास पर कहा कि यह टेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थ के माध्यम से बंगाल के मेडिकल भविष्य को बेहतर बनाएगा।
-
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में साउथ कोरिया को 8-2 से शिकस्त दी।
-
एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ग्रुप बी के एक मैच में कमजोर मानी जा रही मलेशिया ने हांगकांग, चीन को 8 विकेट से हरा दिया।
-
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की उन जोड़ियों में शामिल है, जिनकी कहानी कई दशक बाद भी लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा बनी हुई है।
-
अभिनेता गोविंदा हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा।
-
पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बार फिर अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसकी तस्दीक खुद सूचना मंत्री अताउल्लाह तराड़ ने की।
-
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर बेहद कड़ा रुख अपनाया है।
-
पर्दे पर कुछ आवाजें किसी चेहरे की पहचान का हिस्सा बन जाती हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम यानी एसपीबी की आवाज भी ऐसी ही थी।
-
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज हो गया है। एक तरफ समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण के रूप में दिखा रही है तो वहीं भाजपा, "अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश" जैसे नारों वाले पोस्ट लगा रही है।
-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को पंजाब में चल रहे नशा-मुक्ति अभियान के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
-
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने गुरुवार को ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन सर्विसेज (टीआईपीएस) लॉन्च किया।
-
हैदराबाद की भाजपा नेता माधवी लता के कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक उनके प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
-
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटिंग टीम ने देश को एक और मेडल दिलाया है। परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया है।
-
यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने के करीब एक दशक बाद ब्रिटेन में फिर से यूरोप की ओर लौटने की बहस तेज होती दिख रही है।
-
कश्मीर की कहानी, वहां के लोगों के संघर्ष और फुटबॉल के जरिए उम्मीद की एक नई राह दिखाने वाली सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में अपनी जगह बना ली है।
-
वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रही हैं। शो को दौरान मैरी कॉम ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी था, जब उन्होंने सब कुछ खत्म करने के बारे में सोचा था, लेकिन अपने छोटे बच्चों की वजह से उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
-
अमृतसर के राजासांसी इलाके में एएसआई जसवंत सिंह को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है।
-
नदियों को साफ रखने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार की ओर से शहरभर में 81 कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं।
-
हैदराबाद में गणेश विसर्जन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सब-इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
-
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुवाहाटी, उत्तराखंड, केरल और आंध्र प्रदेश के हाईकोर्ट में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है।
-
बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी के बाद समस्तीपुर जिले से भी नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है।
-
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। सेमीफाइनल का टिकट हासिल करके देश के लिए पहले ही मेडल पक्का कर चुकी भारतीय टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए 37-21 से जीत दर्ज की।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.