लेटेस्ट - पेज 96
संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर 'अपने एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए छात्रों का इस्तेमाल करने' का आरोप लगाया। साथ ही, पार्टी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के आंदोलन पर 'विस्तृत चर्चा' के दौरान जवाब देने के लिए पहले ही तैयार हैं।
बॉलीवुड में आने के बाद सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी पहचानी जाती हैं। वह अक्सर इंटरव्यू में जिंदगी की छोटी-छोटी बातें बिना किसी हिचक के साझा करती रहती हैं।
लंबे समय तक बैठे रहने, कंधा जकड़े रहने और पैरों में खिंचाव आम हो गया है। ऐसे में योग सिर्फ शरीर को मोड़ने का नाम नहीं है, बल्कि खुद से जुड़ने का एक जरिया है।
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने बताया कि इंडिया पोस्ट ने असम में शाखा डाकघरों के बीच डाक बैगों के परिवहन के लिए ड्रोन सेवा की शुरुआत कर दी है। यह असम में डाक परिवहन के लिए पहली ड्रोन उड़ान है, जिससे दूरदराज और दुर्गम इलाकों में डाक सेवाओं को तेज और अधिक विश्वसनीय बनाया जा सकेगा।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जयपुर जोनल ऑफिस ने मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 19 के तहत सोमवार को सुभाष चंद्र बिजनोरिया (उर्फ सुभाष चंद्र बिजारणिया) को गिरफ्तार किया है।
जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और सोमवार को झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में छात्रों का आंदोलन मंगलवार की शाम को एक अलग रूप में नजर आया। आंदोलनरत छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक मौन जुलूस निकाला।
इतना ही नहीं निचली बस्तियों में पानी भर जाने से बड़ी संख्या में लोग मुसीबत से घिर गए । मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि राज्य में राहत बचाव दल के द्वारा अब तक 527 लोगों की जान बचाई गई है ।
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने मंगलवार को 135वें डूरंड कप के अपने आखिरी 'ग्रुप एफ' मैच में एफसी1 को 3-1 से शिकस्त देकर ग्रुप स्टेज में शानदार रिकॉर्ड के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 22वें मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दमदार जीत दर्ज की। इस टीम ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के तलाशरी स्थित डाक बंगले में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस अपराध में युवती का बॉयफ्रेंड भी शक के घेरे में है।
इमिग्रेशन नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने 'ऑपरेशन विस्टा 1.0' (वीजा स्टेटस वेरिफिकेशन) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत, वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने और तय समय से ज्यादा समय तक भारत में रहने के आरोप में सात बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया।
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और कई पूर्व अधिकारियों को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि उन्हें विरोधियों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखने, पूर्व नियोजित हत्या, यातना और मानवता विरोधी अपराधों का दोषी माना गया है।
झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार दोपहर एक मालगाड़ी के करीब 11 से 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा पूर्व मध्य रेलवे के बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर गढ़वा रोड और सिगसिगी रेलवे स्टेशन के बीच सबवना गांव के पास हुआ।
भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने 10 रुपए और 20 रुपए के पॉलीमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को संसद को दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने दोनों मूल्यवर्गों में एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलीमर नोट जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 388.19 अंक या 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,154.25 और निफ्टी 112.10 अंक या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,471.70 पर था।
अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कपूर खानदान की चार पीढ़ियों की हल्की-सी झलक शेयर की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके फ्रेम में कपूर परिवार के अलग-अलग पीढ़ियों के सदस्य एक साथ नजर आ रहे हैं।
तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें केंद्र सरकार से अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 'नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट' को खत्म करने की मांग की गई। इस प्रस्ताव के जरिए राज्य ने इस सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस एग्जाम के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे विरोध को फिर से दोहराया।
अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्ममेकर रोम गोपाल वर्मा की अपकमिंग फिल्म 'पुलिस कंपनी' में नजर आएंगे। मंगलवार को अभिनेता ने फिल्म के लिए अपना पहला ट्रायल लुक टेस्ट की झलक शेयर की।
फिल्ममेकर अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' को रिलीज हुए तीन साल पूरे हो गए हैं। 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी।
जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' का अपना खास वर्जन पेश किया है। इसको लेकर श्रेया ने अपने मन की बात साझा की और बताया कि राष्ट्रगान गाना उनके लिए हमेशा बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की गतिविधियों और अदालत की मौखिक टिप्पणियों के कथित व्यावसायिक और सोशल मीडिया इस्तेमाल की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है।।
बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने स्कूलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर नियम और सख्त करने का प्रस्ताव रखा है। खाद्य नियामक ने ऐसे खाद्य उत्पादों की पहचान के लिए निर्धारित मात्रात्मक मानक प्रस्तावित किए हैं, जिनमें अधिक मात्रा में अतिरिक्त वसा, चीनी या नमक होता है।
वडनगर में रजिस्टर्ड 300 से ज्यादा ऑटो-रिक्शा को राज्य के टूरिज़्म डेवलपमेंट के प्रयासों में शामिल किया जा रहा है। गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड का इस्तेमाल करके इन गाड़ियों को ऐसा लुक दे रहा है जो इस ऐतिहासिक शहर की विरासत को दर्शाता है।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा संबंधी खतरों की आशंका के चलते अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन भी मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद रखीं। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को गृह एवं जनजातीय मामलों के विभाग के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को विधायकों के साथ दिल्ली विधानसभा परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा महात्मा गांधी की प्रतिमा से शुरू होकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा पर समाप्त हुई।
भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने बारबाडोस में भारत की 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद के समय टीम इंडिया के साथ गुजारे अपने 5 साल की अवधि का सबसे यादगार लम्हा बताया है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर की भावनाओं ने खिताब से पहले के सफर का बोझ दिखा दिया।
नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 स्मार्ट लीथियम बैटरी, 414 लीथियम बैटरी सेल और 11,800 रुपये की नकदी बरामद की है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'वंदे मातरम संशोधन' को लेकर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब हर सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में राष्ट्रीय गान के साथ-साथ पूरे राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को गाना अनिवार्य होगा।
असम के धुबरी जिले के 'चार' इलाके में एक अवैध फार्मेसी पर पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में दवाएं, एक खिलौना बंदूक और नकली भारतीय मुद्रा जब्त की गई।
क्षेत्रीय हालात और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर अब्बास अराघची और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने ईरान ने अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई को तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कूटनीतिक प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


