लेटेस्ट - पेज 98
सावन महीने की शिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं।
हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है। कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है।
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार रात से तेज बारिश का दौर जारी है। खासकर जिला कांगड़ा में देर रात हुई भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।
सावन के पावन महीने में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंगलवार को सावन महीने के शिवरात्रि है।
भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका में मौजूद है। पहला टेस्ट 15 अगस्त से और दूसरा टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाना है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नौसेना का पूरा नियंत्रण बताते हुए तेहरान के मुआवजे की मांग को खारिज कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को और बड़े स्तर तक बढ़ाने की संभावना अभी भी मौजूद है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में हिंदू अमेरिकियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।।
पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, जबकि 570 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी कोलंबियाई सरकार ने अपने ताजा अपडेट में दी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष की निजी सचिव की तरफ से ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में 11 यात्रियों को ले जा रही एक वैन उफनते नाले के तेज बहाव में बह गई, जिससे तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
झारखंड में छात्र आंदोलन के प्रमुख चेहरों में एक जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो की सोमवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह पिछले 9 दिनों से अनशन पर हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता जोनल ऑफिस ने सब्यसाची दत्ता और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों के आधार पर 31 जुलाई को कोलकाता और उसके आसपास (गुरुग्राम में एक जगह सहित) 15 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया था।
कोटा में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके पिता ने उसे मोबाइल फोन पर गेम खेलने से रोका और फोन उससे ले लिया।
दिल्ली की लंबे समय से प्रतीक्षित वजीराबाद जल आपूर्ति सुधार परियोजना ने एक कदम आगे बढ़ाया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) की स्क्रीनिंग कमेटी ने 2,574 करोड़ रुपए की एशियाई विकास बैंक (एडीबी) समर्थित परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य के सभी धार्मिक स्थलों से माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर हटाने के आदेश के खिलाफ मंगलवार को विरोध रैली के लिए सशर्त अनुमति दे दी।
एचसीएल स्क्वैश पीएसए चैलेंजर टूर इवेंट के मेंस सिंगल्स के शुरुआती राउंड में अरिहंत केएस ने स्विट्जरलैंड के लिएंड्रो मैनहार्ट को 11-6, 9-11, 13-11, 11-4 से हराया।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री आवास के बाहर सोमवार को प्रदर्शन करने वाले भाजपा विधायक और नेता करीब 10 घंटे से कैंप जेल में पुलिस हिरासत में है।
भारत सरकार ने ई-वीजा धारक विदेशी नागरिकों के लिए भारत में प्रवेश को और अधिक आसान बनाने के उद्देश्य से 11 नए अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स को अधिसूचित किया है। इनमें 9 नए लैंड पोर्ट्स और 2 नए हवाई अड्डे शामिल हैं।
लंदन चैंपियनशिप 2026 के आखिरी राउंड में सोमवार को प्रणवी उर्स ने 7-अंडर 66 का स्कोर करके इस हफ्ते का अपना सबसे अच्छा राउंड खेला, जिसके साथ वह टी-19 स्थान पर पहुंच गईं। दो राउंड के बाद टी-12 पर रहीं प्रणवी तीसरे राउंड में 78 के स्कोर के साथ पिछड़ गई थीं, लेकिन आखिरी राउंड में 12 शॉट्स का सुधार करते हुए टॉप-20 में जगह बना ली।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को करीब दस घंटे तक चले विधानसभा घेराव के बाद पुलिस ने शाम सात बजे विधानसभा की चहारदीवारी के बाहर की सड़क को खाली करा दिया। पुलिस ने विधानसभा के गेट के सामने डटे छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमले जारी हैं। ताजा मामले में यूक्रेन ने सोमवार को मॉस्को से करीब 600 मील पूर्व में एक इंडस्ट्रियल शहर पर ड्रोन हमला किया।
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार को लगातार सरकार पर हमलावर रहे। शाम साढ़े चार बजे तक उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से करीब 20 पोस्ट किए और तीन बार फेसबुक लाइव के जरिए आंदोलन तथा सरकार की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पुलिस ने 105 बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित किया है, जो विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से रह रहे हैं। ऐसे सभी नागरिकों की पहचान के लिए राज्य भर में 'ऑपरेशन मुक्त' की शुरुआत की गई है।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने सोमवार को कहा कि जब तक अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखेगा, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को फिर से नहीं खोला जाएगा।
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से दिन का तापमान कम हुआ है और पूरे इलाके में मौसम सुहाना हो गया है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी के अनुसार, यूजीसी-नेट जून 2026 की अस्थायी उत्तर कुंजी (प्रोविजनल आंसर की) इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का आईपीओ सोमवार से निवेशकों के लिए खुल चुका है। ऐसे में आईपीओ में आवेदन करने से पहले निवेशकों को इससे जुड़े रिस्क को अच्छे से समझ लेना चाहिए, जिसमें शीर्ष पांच ग्राहकों से 71 प्रतिशत आय, साइबर अटैक और रिलेडेट पार्टी लेनदेन जैसे बड़े रिस्क शामिल हैं।
होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद सेंसेक्स और निफ्टी50 में मामूली बढ़त देखने को मिली।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बार फिर गोलीबारी हुई। इस बार गोली चलाने वाला शख्स एक पूर्व सांसद हैं जिनकी उम्र 71 साल बताई जा रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


