Delhi - Page 306
दिल्ली सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए फसल क्षति पर दी जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, अगस्त-सितंबर 2025 के दौरान भारी वर्षा और खेतों में जलभराव से प्रभावित किसानों को 75 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से अनुग्रह सहायता प्रदान करने को मंजूरी दे दी गई।
देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दिल से जुड़ी बीमारियां आज तेजी से बढ़ रही हैं और हार्ट अटैक के मामले भी पहले के मुकाबले अधिक देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हार्ट अटैक अक्सर अचानक आता हुआ नजर आता है, लेकिन कई बार शरीर पहले से कुछ संकेत देने लगता है।
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और चिलचिलाती धूप लोगों का जीना मुश्किल कर रही है।
हिमाचल प्रदेश के नगर निकाय चुनावों में भाजपा को बढ़त मिली है। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी नतीजों को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा।
नीट-यूजी की 21 जून की होने वाली परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में कराई जाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी कोई आदेश देने से साफ इनकार किया है। कोर्ट ने कहा कि पेपर लीक से जुड़ी पहले से लंबित याचिकाओं के साथ ही हम जुलाई में इसकी सुनवाई करेंगे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 'आईपीएल- 2026' के खिताब को अपने नाम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराया।
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद मई में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 3.2 प्रतिशत बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत और म्यांमार के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की।
भारतीय संगीत जगत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर का उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण रविवार को मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। इस दुखद खबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


