Delhi - Page 397
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की।
विद्युत मंत्रालय द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, देश भर में भीषण गर्मी के कारण शनिवार को भारत में बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 256.11 गीगावॉट तक पहुंच गई, जिससे घरेलू और वाणिज्यिक दोनों उपभोक्ताओं को एयर कंडीशनर और अन्य कूलिंग डिवाइस का उपयोग बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में बढ़ते तापमान और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए 'हीट वेव एक्शन प्लान 2026' की विस्तृत समीक्षा कर उसे और प्रभावी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल (आईएससी) ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस 2 आरोपियों के साथ करीब 500 ग्राम हाई-क्वालिटी कोकीन (क्रैंक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सोमवार को निर्यात प्रोत्साहन परिषदों और उद्योग निकायों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें घटते निर्यात और भू-राजनीतिक व्यवधानों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के ताजा संस्करण में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में देश की उपलब्धि का जिक्र किया और कहा कि यह राष्ट्र की सामूहिक इच्छाशक्ति और एक स्थायी भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतीक है।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 133वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान सेना के बीटिंग रिट्रीट समारोह के बारे में बात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में भगवान गौतम बुद्ध के विचारों और उनके जीवन संदेश के बारे में बात की। उन्होंने दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था का भी जिक्र किया जो भगवान बुद्ध के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


