Srinagar - Page 8
जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिनों के विशेष अभियान 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर' के तहत श्रीनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर की करीब 1.20 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।
श्रीनगर से जम्मू तक विस्तारित वंदे भारत एक्सप्रेस के जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर नियमित संचालन शनिवार से शुरू होने के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया और स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई।
जम्मू-कश्मीर में पुलवामा पुलिस ने आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उर्दू भाषा को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने उर्दू को आधिकारिक भाषा और राजस्व रिकॉर्ड की भाषा से हटा दिया है।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जम्मू से श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हाई-स्पीड ट्रेन सेवा आम यात्रियों के लिए 2 मई से शुरू होगी। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
जम्मू में गुरुवार को एक ऐतिहासिक पल दर्ज होने जा रहा है, जब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से श्रीनगर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन से पहले स्टेशन पर सुरक्षा जांच और अंतिम तैयारियां जारी हैं।
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-IV के तहत जम्मू-कश्मीर के लिए लगभग 8,000 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क, कृषि और आजीविका को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।।
श्रीनगर-लेह हाईवे पर लद्दाख के जोजिला दर्रे में हिमस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी अपराध जांच के तहत एसके बाग बडगाम में आतंक के आरोपी की संपत्ति जब्त कर ली है। 11.5 मरला की यह संपत्ति तफाजुल हुसैन परिमू की है, जो वर्तमान में एनआईए की हिरासत में है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को एक होटल की लिफ्ट गिरने से कम से कम छह पर्यटक घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


