Giridih
झारखंड के गिरिडीह जिले में सोमवार को सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ बीएन झा का शव पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक सार्वजनिक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
झारखंड के गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढह जाने से मलबे में दबकर मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार शाम हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
झारखंड के गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीह गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह अपनी तीन नाबालिग बेटियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहलाने वाली वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
झारखंड में मोबाइल टावर अब इश्क, जिद और भावनात्मक ड्रामे के नए ‘हाई-वोल्टेज मंच’ बनते जा रहे हैं। सोमवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में फिल्म शोले के वीरू वाले स्टाइल में एक और हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया।
झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार शाम 'यमराज' बनकर दौड़े एक अनियंत्रित ट्रक ने बाजार में मौजूद भीड़ और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।
झारखंड के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान तौफीक अंसारी के रूप में हुई है, जो हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


