India - Page 1083
-
भारत का निर्यात अप्रैल में सालाना आधार पर 13.6 प्रतिशत बढ़कर 80.8 अरब डॉलर हो गया है, इसमें गुड्स की हिस्सेदारी 43.56 अरब डॉलर और सर्विसेज की हिस्सेदारी 37.2 अरब डॉलर रही है।।
-
कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के कारण मुनाफावसूली की वजह से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार दिन के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।
-
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला पर बड़ा फैसला सुनाते हुए परिसर को मंदिर करार दिया है। शुक्रवार को जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें मुसलमानों को भोजशाला परिसर पर नमाज की इजाजत दी गई थी।
-
अभिनेत्री अंकिता भार्गव ने अपने माता-पिता के साथ हुई एक बेहद चिंताजनक स्कैम की कोशिश के बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट के जरिए लोगों को आगाह करते हुए लोगों खासकर बुजुर्गों को सतर्क रहने की अपील की है।
-
अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने शुक्रवार को उपभोक्ताओं से गर्मियों के मौसम में बिजली का सोच-समझकर इस्तेमाल करने की अपील की। कंपनी ने कहा कि कूलिंग उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल से बिजली की खपत बढ़ती है, जिससे उपभोक्ता ऊंचे टैरिफ स्लैब में पहुंच सकते हैं और बिजली बिल बढ़ सकता है।
-
मध्य पूर्व संकट में घरेलू एयरलाइन के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 18 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।।
-
रेल मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के लिए तीन नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
-
नेशनल बॉक्सिंग ट्रायल्स के सेमीफाइनल में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निखत जरीन को हराने वाली साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और इस साल के आखिर में जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है।।
-
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में नीट परीक्षा के उम्मीदवार की कथित आत्महत्या पर दुख जताया और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार होने वाली अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के कारण परीक्षाएं रद्द हो रही हैं, जिससे हर साल लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।।
-
पांचवीं पीढ़ी के भारतीय लड़ाकू विमान ‘एमका’ लिए शुक्रवार को कोर इंटीग्रेशन और फ्लाइट टेस्टिंग सेंटर की नींव रखी गई। यह पहल आंध्र प्रदेश में हुई।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.