India - Page 1273
-
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने लेबनान में जारी सीजफायर के संदर्भ में एक अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि सीजफायर की अवधि के दौरान होर्मुज स्ट्रेट सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और समुद्री आवाजाही को राहत मिलेगी।
-
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित दोहरी (ब्रिटिश) नागरिकता से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम आदेश जारी किया है। कोर्ट ने रायबरेली जिले के कोतवाली थाना पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने का निर्देश दिया है।
-
'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन पर भाजपा सांसदों ने नाराजगी जताई है। वहीं, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि सभी दलों को मिलकर इस बिल को पास करना चाहिए, विपक्ष विरोध क्यों कर रहा है?।
-
पश्चिम एशिया संघर्ष के शुरू होने के बाद से अब तक 2,361 लोगों को सुरक्षित वापस भारत लाया जा चुका है। इनमें भारतीय छात्र, मछुआरे और तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
-
भारत से हज यात्रा 18 अप्रैल को शुरू होने वाली है। इसमें यात्रियों का पहला बैच देश भर के अलग-अलग एम्बार्केशन पॉइंट से सऊदी अरब के लिए रवाना होगा।
-
भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। समृद्धि महामार्ग पर हुए भीषण हादसे में इस मामले के महत्वपूर्ण गवाह डॉ. जितेंद्र शेलके की जान चली गई।
-
लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न केवल खून को साफ करता, पाचन क्रिया को बेहतर करता बल्कि हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बाहर का तला-भुना खाना और अनियमित दिनचर्या धीरे-धीरे हमारे लिवर को नुकसान पहुंचा रही है।
-
आज के दौर में कुछ लोग छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ते हैं, तो वहीं कुछ रिश्ते ऐसे होते है, जिसमें मामूली मुद्दे भी बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। ऐसी ही बदलती रिश्तों की परिभाषा को अब फिल्मी पर्दे पर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं मशहूर निर्देशक आर गांधी कृष्णा, जो अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रेकफास्ट' को लेकर चर्चा में हैं।
-
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और लोगों को तपती धूप से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए, जिसके साथ तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई।
-
सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत को फाइलों में हल करने के बजाय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर जन समस्याओं की पड़ताल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.