India - Page 441
बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (एमपीएमएस) को 62,500 करोड़ रुपए के बजट के साथ मंजूरी दी। इसके जरिए केंद्र की कोशिश मोबाइल के घरेलू उत्पादन एवं निर्यात को बढ़ाना और वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करना है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी सत्र बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। शुरुआती तेजी के बाद दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 0.17 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में भीड़ कम करने के लिए, वरुणा नदी के किनारे एनएच-31 और वाराणसी रिंग रोड को जोड़ने वाले 43.218 किलोमीटर लंबे लिंक कॉरिडोर के विकास को मंजूरी दी। इस प्रोजेक्ट पर कुल 10,998.32 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
भारत रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च के लिए तैयार है।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए प्रदेशव्यापी विशेष अभियान 'ऑपरेशन सीवाई-वज्रा' के तहत गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए जानकारी दी कि राजौरी की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को आधिकारिक रूप से भारत की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया है।।
कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को क्लीनचिट मिलने के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने बुधवार को कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार इस दुखद घटना के असली जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश कर रही है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को 12 वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा को एक ऐसी पाठशाला बताया जो राष्ट्रीय नेताओं को तैयार कर सकती है। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे जवाबदेही बनाए रखें, बहसों में सार्थक रूप से हिस्सा लें और जनता की बदलती उम्मीदों को पूरा करने के लिए पारदर्शिता अपनाएं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


