India - Page 443
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। अब उनके पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।
पश्चिम बंगाल सरकार 2024 में आरजी कर रेप और हत्याकांड के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले डॉक्टरों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेगी। पिछली ममता बनर्जी की सरकार में प्रदर्शनों में शामिल डॉक्टरों और सिविल सोसाइटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।
सोशल मीडिया पर थाना समयपुर बादली के पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपना आधिकारिक पक्ष जारी किया है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों और जांच के आधार पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए हैं तथा पूरी कार्रवाई कानून के अनुरूप की गई।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक सिग्नल के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच आगामी 22 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक को लेकर कहा कि अयोध्या हमेशा से न्याय, मानवता और त्याग की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की परंपरा ही न्याय और मर्यादा की रही है, इसलिए यहां किसी भी मामले में पक्षपात नहीं होगा।
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनु मलिक ने बुधवार को सदाबहार गाने 'आंखों में बसे हो तुम' के 31 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस विषय में तेजी से और तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई की गई है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जम्मू पहुंचकर श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया।।
ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले बुधवार को गुंडिचा मंदिर में 'गुंडिचा मार्जन' रस्म निभाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आए और उन्होंने पूरे मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
कैटरीना कैफ का शुरुआती जीवन किसी आम बच्चे की तरह स्थिर नहीं था। 16 जुलाई 1984 को ब्रिटिश हांगकांग में जन्मीं कैटरीना का बचपन 13 से अधिक देशों के निरंतर प्रवास में बीता।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


