India - Page 442
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए जानकारी दी कि राजौरी की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को आधिकारिक रूप से भारत की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर लिया गया है।।
कर्नाटक के चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को क्लीनचिट मिलने के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने बुधवार को कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार इस दुखद घटना के असली जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश कर रही है।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 5 जुलाई को 12 वर्षीय बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद हुई मॉब लिंचिंग के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को राजस्थान विधानसभा को एक ऐसी पाठशाला बताया जो राष्ट्रीय नेताओं को तैयार कर सकती है। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे जवाबदेही बनाए रखें, बहसों में सार्थक रूप से हिस्सा लें और जनता की बदलती उम्मीदों को पूरा करने के लिए पारदर्शिता अपनाएं।
रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में अभिनेत्री माधुरी ग्रोवर और अभिनेता राम कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसके बाद कुछ लोगों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि शायद माधुरी राम कपूर को पसंद करने लगी हैं। अब शो से बाहर आने के बाद माधुरी ने इन सभी चर्चाओं पर खुलकर बात की है और कहा कि उनके और राम कपूर के बीच सिर्फ एक खास दोस्ती थी, जिसमें लंबी बातचीत, सीखने और एक-दूसरे को समझने का रिश्ता शामिल था।
अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित की जा रही कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, चार कारतूस और 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की है।
निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए। वर्ष 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को हर पल को खुलकर जीने, अपने डर पर काबू पाने और रिश्तों की अहमियत समझने का संदेश दिया था।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने बुधवार को भारत-यूके सीईटीए के लागू होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह अहम समझौता भारतीय इंडस्ट्री के लिए नए मौके खोलेगा, प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाएगा और ग्लोबल वैल्यू चेन के साथ देश की भागीदारी को मजबूत करेगा।।
गुजरात के सूरत जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार को एक बार फिर से पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही सूरत पुलिस का काफिला, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड का दस्ता मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है और हजारों तीर्थयात्री रोजाना पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कर रहे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


