India - Page 446
-
रक्षा बंधन के त्योहार से पहले अपने घर और परिवार के बीच पहुंचने की तैयारी कर रहे लोगों की वजह से नोएडा में यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ गई। गुरुवार शाम दफ्तरों की छुट्टी के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने शहरों और गांवों की ओर रवाना हुए।
-
भाजपा मुख्यालय में गुरुवार को नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिवों के साथ पहली संगठनात्मक बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की।
-
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद तेलंगाना के कुल 22 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
-
नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद पश्चिम बंगाल के 36 लोगों के लापता होने की आधिकारिक पुष्टि राज्य सरकार ने गुरुवार को की। सरकार ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए भारतीय दूतावास और नेपाल प्रशासन के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।
-
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) और जिला आपातकालीन केंद्रों द्वारा गुरुवार को जारी जानकारी के अनुसार, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद गुजरात से जुड़े 11 लोग लापता या संपर्क से बाहर बताए जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश मामले कैलाश मानसरोवर मार्ग से केरंग होते हुए यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों से संबंधित हैं।
-
एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी बैंक अपील करने की तैयारी कर रहा है। बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह इस मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष अपील दायर करने की संभावना पर विचार कर रहा है।
-
गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में भारत के दोपहिया वाहन बाजार ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। इस दौरान ओणम त्योहार से बढ़ी मांग और पिछले वर्ष के अपेक्षाकृत कम आधार के चलते दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 18 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।
-
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर गैंग कनेक्शन की आशंका सामने आने के बाद एसटीएफ को भी जांच में लगाया गया है।
-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एच1एन1 और इन्फ्लुएंजा के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने अस्पतालों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
-
28 अगस्त… सिर्फ कैलेंडर में दर्ज एक तारीख नहीं है। इसी दिन 1928 में जन्म हुआ था एक ऐसे व्यक्ति का जिसके लिए सितार वादन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि साधना थी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.