India - Page 447
भारतीय-अंतरराष्ट्रीय ड्रामा फिल्म '52 ब्लू' का हाल ही प्रीमियर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अली अल अरबी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नेहा धूपिया, आदिल हुसैन और यादव शशिधर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'श्री रामभूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात अपने प्रिय मित्र एवं लेखक/गीतकार स्वर्गीय राजा बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा जी के पुत्र से मुलाकात हुई।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि वे रीजनल रिंग रोड (आरआरआर) के उत्तरी हिस्से पर काम शुरू करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दिलाएं। उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण का 95 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका है।
टीवी शो 'उड़ने की आशा' अब अपनी कहानी में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। शो में जल्द ही सात साल का लीप देखने को मिलेगा, जिसके बाद कहानी एक नए दौर में प्रवेश करेगी।
फीफा विश्व कप में भारतीय टीम ने क्वालीफाई बेशक न किया हो, लेकिन देश में विश्व कप को लेकर रोमांच कम नहीं है। फैंस रात-रात भर जागकर विश्व कप के मैचों का लुत्फ ले रहे हैं।
2020 के दिल्ली दंगों के मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के दोषी ठहराए जाने पर हो रही आलोचना के बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को खुद को इस मामले से अलग करने की कोशिश की। केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि हमने उसे बहुत पहले ही पार्टी से निकाल दिया था।
केतन अग्रवाल की हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहीं उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है। इस ई-मेल के साथ उन्होंने एक वीडियो भी संलग्न किया है, जिसमें वे अपने हाथ में बेटे की तस्वीर थामे हुए फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट दर्ज करते हुए लाल निशान में बंद हुआ। इस कारोबारी सत्र के दौरान प्रमुख बेंचमार्कों निफ्टी और सेंसेक्स में 0.72 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के आलीशान बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना निर्णय सुना दिया है। अदालत ने मन्नत में दो नई मंजिलें जोड़ने के लिए मिली कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।
साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री भावना मेनन ने मंगलवार को अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि वह सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही सक्रिय हैं।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


