India - Page 472
दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से लोगों को जलभराव, यातायात और ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम की स्थिति को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. नरेश यादव ने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एक्टिव मानसून की वजह से दिल्ली में आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।
राजस्थान के झालावाड़ जिले के अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का जन्म सिजेरियन ऑपरेशन से हुआ और समय से पहले जन्म होने के कारण बच्चे अभी मेडिकल देखरेख में हैं।
देहरादून में 10 जुलाई 2026 को भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया।
जेरोधा के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नितिन कामथ ने गुरुवार को प्रतिद्वंद्वी ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ग्रोव पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ग्रोव ने अपनी सब्सक्रिप्शन सेवा ग्रोव प्राइम के जरिए रेगुलर म्यूचुअल फंड की पेशकश शुरू की है।
एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन गुरुवार को भारतीय टीम ने मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में गोल्ड मेडल जीता। भारतीय खेमे में आस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू, सेतु मिश्रा और श्रावणी सचिन सांगले शामिल थे।
उत्तराखंड सरकार में मंत्री भरत सिंह चौधरी गुरुवार को रुद्रप्रयाग पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, रोजगार, चारधाम यात्रा और बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व विधायक दीप नारायण यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी के इलाहाबाद सब-जोनल ऑफिस ने बुधवार को झांसी, लखनऊ और उत्तर प्रदेश की अन्य जगहों पर 11 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
बुधवार को अमेरिका द्वारा लगातार दूसरे दिन भी हमले जारी रखने के बाद, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने संयुक्त राज्य अमेरिका को कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि होर्मुज स्ट्रेट का संचालन ईरान की शर्तों के अनुसार होगा, न कि अमेरिकी धमकियों के आधार पर।
भारत-रूस आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित में सीमा पार आतंकवाद और आतंकियों द्वारा नई तकनीक के दुरुपयोग पर चर्चा हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने की।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


