India - Page 473
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने कहा है कि फिल्म का विरोध करने और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिली हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को सूरत नगर निगम कार्यालय में बैठक कर शहर में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने शीघ्र न्याय की मांग करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भावुक पत्र लिखा है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ईमेल के माध्यम से मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया है।
केंद्र सरकार ने देश में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और पूंजीगत मशीनों (कैपिटल गुड्स) के आयात पर कस्टम ड्यूटी में राहत देने का फैसला किया है, जिसके पीछे का उद्देश्य स्मार्टफोन, लिथियम-आयन बैटरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण की लागत कम करना तथा घरेलू विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) को बढ़ावा देना है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को नागरिकों से लेप्टोस्पायरोसिस से बचाव के उपाय करने का आग्रह किया। निगम ने चेतावनी दी कि मानसून के मौसम में खुले घावों के साथ बारिश के पानी या कीचड़ में चलने से संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है।
बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की सड़कों, सरकारी कार्यालयों, अंडरपास, आवासीय क्षेत्रों और निर्माण स्थलों पर जलभराव की गंभीर स्थिति देखने को मिली।
पिछले दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के सत्र में बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में 0.30 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।
फिल्म निर्माता अमित जानी ने दावा किया है कि काले हिरण मामले पर बनाई जा रही उनकी फिल्म 'काला हिरण-द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर उन्हें एक बार फिर धमकी भरा कॉल आया है। अमित जानी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है।
दूरसंचार विभाग (डीओटी) की 'समृद्ध ग्राम' पहल ने डब्ल्यूएसआईएस पुरस्कार 2026 जीता है। यह दिखाता है कि केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल इंडिया के तहत की गई पहलों को अब वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल रही है।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन (ई20) को लेकर उठ रही आलोचनाओं को खारिज करते हुए कहा कि ई20 पेट्रोल पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से परीक्षण किया गया, सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ईंधन है। उन्होंने आरोप लगाया कि ई85 ईंधन के अनुकूल वाहनों की शुरुआत के बाद एथेनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने का अभियान तेज हो गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


