India - Page 475
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक नगर निगम अस्पताल में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे द्वारा मारपीट का शिकार हुए डॉक्टरों में से एक ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टर का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा का डर है और उन्होंने हमेशा के लिए शहर छोड़ दिया है।
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मानसून को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस. भदौरिया ने सभी विभागों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने और बारिश से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
झारखंड के पलामू जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि महिला को ग्रामीणों ने जीवित निकाल लिया।
संगीतकार ए.आर. रहमान की आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' में गीत 'ओह तबस्सुम' को सोनू निगम गाएंगे। ए.आर. रहमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर सोनू निगम के साथ फिर से काम करने पर खुशी जताई।
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद भड़की हिंसा के सिलसिले में 22 और संदिग्धों को पकड़ा गया है।।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गर्व करते हुए बताया कि कई सालों में पहली बार पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (डब्ल्यूबीजेईई) काउंसलिंग के पहले चरण में ही सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की सभी सीटें भर गई हैं।।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने हालिया ब्लॉग के जरिए सीखने, आत्मचिंतन और जीवन में गलतियों को स्वीकार करने के महत्व पर बात की। अपने ब्लॉग में उन्होंने कहा कि हर दिन एक नई सीख लेकर आता है और व्यक्ति को हमेशा नई चीजों को सीखने और खुद को बेहतर समझने के लिए तैयार रहना चाहिए।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में गुरुवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम अभी 0-2 से पीछे है, और इंग्लैंड को सीरीज जीतने से रोकने के लिए ब्रिस्टल में टीम इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
झारखंड के जमशेदपुर के मानगो इलाके में बुधवार देर शाम एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही घंटे बाद हत्या के मुख्य आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया, लेकिन गुरुवार तड़के हथियार बरामदगी के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी।
बिहार के सीवान में तैनात उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास ज्ञात आय से करीब 202 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


