India - Page 546
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और पूर्व कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक लेख में दावा किया है कि उनके दिवंगत पिता का मानना था कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्हें प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में जनता से सीधे जनादेश मिला। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी से पहले नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक कोई भी प्रधानमंत्री सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नहीं चुना गया था।
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से पुलिस ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान साहिल ने जांच अधिकारियों से कहा कि अगर सिया ने परिवार को पहले ही बता दिया होता कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती, तो परिवार खुद यह रिश्ता तोड़ देता।
कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक ट्रक और ओमनी वैन की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। मृतक एक ही परिवार के लोग थे।
झारखंड के चतरा जिले में एक पुरानी दुश्मनी के चलते कुछ लोगों ने मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक की हत्या कर दी। इस हमले में युवक के चाचा को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून की दस्तक अब साफ तौर पर महसूस होने लगी है। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही और सूरज की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा।
रामानंद सागर के ऐतिहासिक टेलीविजन सीरियल 'रामायण' में सीता की भूमिका को घर-घर लोकप्रिय करने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया का कहना है कि वह बेहद आभारी हैं और इसे अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद मानती हैं कि तीन दशक से अधिक समय बाद भी उन्हें देवी सीता के रूप में पहचाना जाता है।।
केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर पीड़ित और आरोपी पक्ष से जुड़े लोगों के बयान सामने आए हैं। सभी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को सेशेल्स के लिए रवाना होने से पहले भरोसा जताया कि सेशेल्स की उनकी यात्रा से समुद्री सहयोग बढ़ेगा और साथ ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल हिंद महासागर क्षेत्र का विजन भी आगे बढ़ेगा।
हिंदी सिनेमा के अभिनेता जैकी श्रॉफ ने शनिवार को संगीत की दुनिया के दिग्गज आर.डी. बर्मन को उनकी 87वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और अपनी फिल्म 'यादें' की सिल्वर जुबली भी मना रहे हैं।
टीवी अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने महाराष्ट्र के मशहूर भीमाशंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की और अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की भी कई तस्वीरें और क्लिप शेयर कीं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


