India - Page 547
अल्जाइमर रोग को आमतौर पर दिमाग से जुड़ी बीमारी माना जाता है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता को प्रभावित करती है। यह दुनिया भर में डिमेंशिया का सबसे बड़ा कारण है और करोड़ों बुजुर्ग इससे प्रभावित हैं।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे, जहां वे बेंगलुरु में एक धार्मिक कार्यक्रम और नशामुक्त भारत पर आयोजित सम्मेलन में भाग लेंगे।
हॉकी इंडिया ने लंदन में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर पुरुष टीम की जबरदस्त 7-1 की जीत का जश्न मनाया और कहा कि इस प्रदर्शन से टीम का दबदबा और वह सब कुछ दिखा जो भारतीय हॉकी को खास बनाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (27 जून) से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। वे वहां देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' (सम्मानित अतिथि) के तौर पर शामिल होंगे।
एफआईएच प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7-1 से करारी शिकस्त दी। इस एकतरफा मुकाबले के बाद मैदान पर खेल भावना का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को घोषणा की कि जोधपुर में 35 साल से अधिक समय से प्रतीक्षित नया एयरपोर्ट टर्मिनल जनता की सेवा के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को इसका उद्घाटन करेंगे।
राम मंदिर में दान की चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को अदालत में पेश किया और बताया कि शुरुआती जांच में सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी के पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी चढ़ावे के पैसे और जेवर चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
कोलकाता में गोदाम की छत गिरने की घटना के बाद चल रहे बड़े राहत और बचाव अभियान में ईस्टर्न रेलवे ने भी मदद शुरू कर दी है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग राज्य संचालित एसएसकेएम अस्पताल में इलाजरत हैं।
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के तहत तकलेच चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है।
भारतीय वायुसेना में लगातार कम हो रहे फाइटर स्क्वाड्रनों की भरपाई स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान से की जानी है। अब तक वायुसेना को तेजस मार्क-1 के 38 विमान मिल चुके हैं, लेकिन तेजस मार्क-1ए का एक भी विमान अभी तक डिलीवर नहीं हुआ है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


