India - Page 548
यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने 27 जून को प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट महानुभावों के कार्यक्रम के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे तथा आसपास के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार अल्प समय के लिए यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहीं शुभांगी अत्रे ने आईएएनएस संग बातचीत में अकेलेपन और रिश्तों की सच्चाई को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह अकेलापन सिर्फ भीड़ या लोगों की कमी से नहीं होता, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और बातचीत की कमी से होता है।
राजस्थान रोडवेज की एक डबल डेकर एसी बस शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार जाते समय भीषण आग की चपेट में आ गई। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई।
उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिगवां पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विदेशी सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 96.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 672.587 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे पिछले सप्ताह दर्ज की गई गिरावट की भरपाई हो गई है।।
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में अपने माता-पिता और छोटी बहन की कथित हत्या के आरोप में पुलिस हिरासत में मौजूद युवती के लिव-इन पार्टनर केनेथ को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब समाप्ति की ओर बढ़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के परिवार से लंबे समय तक जुड़ा रहा पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नोएडा में कुल 2,478 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेलेगी। भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल दौरे से पहले नई भारतीय टीम में युवा जोश और अनुभव का सही तालमेल है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


