India - Page 912
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण में रिकॉर्ड 90 प्रतिशत मतदान होने के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को दावा किया कि मतदाताओं की इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी इस बात का संकेत है कि तृणमूल कांग्रेस पहले से ही चुनाव जीतने की स्थिति में है।।
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते सुरक्षा खतरे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त आदेश जारी किया है। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल किसी भी नाव को तत्काल नष्ट करने का आदेश दिया है।
आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) की भिडंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
जेलों की पारंपरिक छवि को बदलते हुए उन्हें शिक्षा और पुनर्वास के प्रभावी केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों के शानदार परिणाम इस परिवर्तन का प्रत्यक्ष प्रमाण बनकर सामने आए हैं।
उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को आईपैक (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) मामले की सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की। शीर्ष अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा कि क्या एजेंसी पश्चिम बंगाल में संवैधानिक ढांचे के पूरी तरह विफल होने की दलील दे रही है? अदालत ने आगे कहा कि यदि ऐसा है तो इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।
वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों का भरोसा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बाद कमजोर हुआ है, जिससे विकास और महंगाई के अनुमान पर असर पड़ा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को आरबीआई बुलेटिन में कहा कि केंद्रीय बैंक स्थिति पर सतर्क रहेगा और ऐसी नीतियां लागू करेगा जो अर्थव्यवस्था के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता दें।
पश्चिम बंगाल के पहले चरण और तमिलानुड में मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के अनुमानित वोटिंग ट्रेंड्स जारी किए।
भारत का रेडी-टू-ड्रिंक (आरटीडी) नॉन-अल्कोहलिक पेय बाजार तेजी से बढ़ रहा है और 2025 के करीब 20 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 40 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। गुरुवार को जारी रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में नए विवरण सामने आए हैं।।
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन (मैक्स) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


