India - Page 914
मध्य पूर्व में जारी संघर्षों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी नाकाबंदी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, कमजोर रुपए और अन्य प्रतिकूल कारकों के कारण भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी दिन बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख घरेलू बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने गुरुवार को यूपी बोर्ड 2026 की कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना नतीजे देख सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। यह रैली महिलाओं की शक्ति, अधिकार और शासन में भागीदारी के सशक्त प्रदर्शन के रूप में उभरी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें एक-एक खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), जबकि दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (एमआई) से हैं।
तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वे पहली बार पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अपना वोट डाल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान हिंसा और तनाव की खबरें सामने आई हैं। बीरभूम जिले के लाबपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार देबाशीष ओझा के चुनाव एजेंट बिश्वजीत मंडल पर कथित तौर पर हमला किया गया।
झारखंड के कोडरमा-धनबाद रेलखंड पर नकली साधुओं के एक गिरोह द्वारा दिए गए नशीले प्रसाद को खाने से उत्तर प्रदेश के मांडा की रहने वाली एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला अस्पताल में चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन अंततः उसे बचाया नहीं जा सका।
गर्मी के मौसम में न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। बढ़ती गर्मी, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन और रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियां कई लोगों में चिंता, तनाव, घबराहट और उदासी बढ़ा देती हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि जनता को ममता दीदी का विकास पसंद है और जनता का टीएमसी पर पूरा विश्वास है। पठान ने दावा किया कि इस बार भी जनता टीएमसी की सरकार बनाने वाली है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


