Telangana
तेलंगाना के महबूबनगर जिले में सोमवार को उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत पांच की मौत हो गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की। नायडू ने इसको एक यादगार पल बताया और कहा कि इसको हमारा परिवार हमेशा संजोकर रखेगा।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हैदराबाद स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात होगी।।
तेलंगाना के करीमनगर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बीआरएस विधायक पाडी कौशिक रेड्डी पर हमले का प्रयास किया। यह हमला उस समय किया गया, जब वह बीआरएस विधायक गंगुला कमलाकर के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के काफिले ने गुरुवार को हैदराबाद में सामान्य ट्रैफिक के बीच सफर किया। यह फैसला मुख्यमंत्री द्वारा एक दिन पहले पुलिस अधिकारियों को दिए गए उस निर्देश के बाद लागू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके काफिले की आवाजाही के दौरान आम लोगों को रोका न जाए।
तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की धारा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान हासिल कर लिया है। इस टीम ने बुधवार को सीजन के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ 33 रन से जीत दर्ज की।
सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 'दोहरा शतक' लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गई है। एसआरएच ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के सामने जीत के लिए 236 रन का टारगेट रखा।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध जीत के लिए 236 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। एसआरएच इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचना चाहेगी।
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के और करीब पहुंचना चाहेंगी।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


