Uttar Pradesh - Page 43
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने सरकारी आवास (5, कालिदास मार्ग) पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रनायकों और देश के लिए शहीद होने वाले रणबांकुरों को श्रद्धांजलि दी।
-
हरियाली तीज के अवसर पर वृंदावन में मंगला दर्शन के लिए हजारों भक्त बांके बिहारी मंदिर में उमड़े, बांके बिहारी को हरे रंग के परिधान से सजाया गया और सोने-चांदी के झूले पर झूला झुलाया गया।।
-
नोएडा के सेक्टर-121 क्षेत्र में सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक 16 वर्षीय किशोर ने पहले अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या की और इसके बाद सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
-
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धिकरण किए जाने की घटना को अति-निंदनीय और चिंतनीय बताया है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
-
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच मुंबई एटीएस और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों की संयुक्त कार्रवाई में जांच एजेंसियों ने ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के ओमिक्रॉन सेक्टर स्थित एक फ्लैट से दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
-
दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है।
-
बरेली पुलिस ने नाबालिग से रेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।
-
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था।
-
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में जीएसटी कंसल्टेंट से 29 लाख रुपए की लूट के मामले का गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम बरामद करने का दावा किया है।
-
नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 स्मार्ट लीथियम बैटरी, 414 लीथियम बैटरी सेल और 11,800 रुपये की नकदी बरामद की है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.