Uttar Pradesh - Page 45
होर्मुज के पास पालाउ-ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। इस हमले में 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन लापता बताए जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केजीएमयू और एसजीपीजीआई से जुड़े कथित धर्मांतरण मामलों का संज्ञान लिया है। हर डेंटल और मेडिकल कॉलेज में धर्मांतरण रोकथाम केंद्र बनाए जाने के आदेश पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जिले भर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 9 जून को सेंट्रल नोएडा और नोएडा जोन पुलिस द्वारा व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 193 व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।
जनपद की बलदेव थाना पुलिस और रिवार्डिड टीम को मंगलवार रात एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दौलतपुर अंडरपास सर्विस रोड पर हुई मुठभेड़ में 20 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी हम्बीर को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है।
बहराइच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि जिनके मन में भारत के प्रति आस्था, निष्ठा नहीं है और जो संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते, ऐसे लोगों के लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती। प्रभु श्रीराम से द्रोह करने वालों को धरती पर जगह नहीं मिली।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने लगभग छह क्विंटल गांजा जब्त किया और ड्रग तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। बरामद किए गए नशीले पदार्थ की कीमत ब्लैक मार्केट में लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के साहिबाबाद में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। एक फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
योगी सरकार आयुष चिकित्सा प्रणाली को मजबूत बनाने और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ने पांच नए एकीकृत आयुष चिकित्सालय और महाविद्यालयों की स्थापना का निर्णय लिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


