Uttar Pradesh - Page 44
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवती ने हॉस्टल की इमारत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।
लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2111 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विमान को टेकऑफ से पहले रोक लिया और उसकी गहन जांच शुरू कर दी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के ओवरसीज अपार्टमेंट में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपार्टमेंट की चौथी मंजिल स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और साहसिक अभियान चलाकर फ्लैट में फंसे बुजुर्ग दंपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नोएडा दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा शुरू करेंगे। इससे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में 9 जून को जंगल में मिली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नोएडा के सेक्टर-152 स्थित एटीएस पिक्चरेस्क रीप्राइव प्रोजेक्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन टावर में शटरिंग का कार्य कर रहे दो मजदूर ऊंचाई से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
होर्मुज के पास पालाउ-ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। इस हमले में 21 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि तीन लापता बताए जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केजीएमयू और एसजीपीजीआई से जुड़े कथित धर्मांतरण मामलों का संज्ञान लिया है। हर डेंटल और मेडिकल कॉलेज में धर्मांतरण रोकथाम केंद्र बनाए जाने के आदेश पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


