Dehradun - Page 5
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन में दिवंगत शूटिंग कोच और खिलाड़ी रहे जसपाल राणा को उनकी 'तेहरवीं' पर श्रद्धांजलि दी।।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सीएम आवास में टिहरी गढ़वाल की सपना राणा ने मुलाकात की। सपना राणा द्वारा राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के सभी अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए।
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग मामले में पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार ट्रांसफर कर दी है। दरअसल, चमोली जिले के कर्णप्रयाग में 16 जून को सिख श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यक्तियों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें सिख श्रद्धालुओं के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में शिकायत पंजीकृत हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की यात्रा अपने चरम पर है। वीकेंड और छुट्टियों के चलते धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 'रन फॉर योग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया।
उत्तराखंड के कई जिलों में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी से लेकर टिहरी और नैनीताल तक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर हिंदुओं के लिए आस्था का एक प्रमुख केंद्र है, जहां प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु 'बाबा' के दरबार में आकर उनका दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हालांकि, वर्ष 2013 में 16 और 17 जून को इस धार्मिक स्थान पर एक ऐसी भयानक प्राकृतिक त्रासदी आई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की जान चली गई।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


