Haridwar - Page 2
-
सावन के दूसरे सोमवार को देशभर के शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। हरिद्वार के कनखल स्थित ऐतिहासिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।
-
सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार पर देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उत्तराखंड के हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश के अयोध्या, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा तक, वहीं दिल्ली के प्रमुख शिवालयों में भी सुबह तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
-
कांवड़ यात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही, उत्तराखंड के हरिद्वार में अधिकारियों ने साफ-सफाई, सुरक्षा और भीड़-प्रबंधन के बड़े इंतजाम किए हैं। इसका मकसद सालाना यात्रा को सुचारू रूप से चलाना और पवित्र शहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित और परेशानी-मुक्त अनुभव देना है।
-
सावन के पवित्र महीने में बड़े धूम-धाम से श्रद्धालु शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। जबकि देशभर से श्रद्धालु सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में इकट्ठा हो रहे हैं।
-
हरिद्वार के ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में स्नान के दौरान एक साथी को बचाने के प्रयास में चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक चंडीगढ़ के निवासी थे। पुलिस ने सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील की।
-
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की शुरुआत से पहले काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने गैर-हिंदू दुकानदारों और व्यापारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के कांवड़ यात्रा से गैर-हिंदुओं की दुकानों को जबरदस्ती हटाया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-
कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस वर्ष यात्रा के दौरान करीब 10 हजार पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
-
श्री बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार में स्पष्ट कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
-
उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार सुबह एक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हुई, जिससे हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अनेक लोग योग साधना और श्रम साधना में लगे हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.