Uttarakhand - Page 20
-
उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत ऋषिकेश क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।
-
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मालवीय नगर होटल आग मामले में गिरफ्तार किए गए कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि किसी भी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होगा।
-
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप केदारनाथ धाम की ओर जा रही एक महिंद्रा एक्सयूवी 700 अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे नदी किनारे पानी में जा गिरी।
-
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेष रूप से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है।
-
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी क्षेत्र स्थित दयारा बुग्याल में लापता हुई महिला ट्रैकर बबीता पांडेय की तलाश लगातार जारी है।
-
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को सफल बनाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर अभियान शुरू कर दिया है।।
-
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने बच्चों को एक सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण देना है।
-
उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ऊधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
-
उत्तराखंड को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में राहुल गांधी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और शायद उन्हें खुद भी नहीं पता होता कि वे क्या बोलते हैं?।
-
उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन बद्रीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा पूरी लगन, समर्पण और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ लगातार कर रहा है। इस पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों की कुशल व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता की सराहना की है, जिससे उनकी तीर्थयात्रा का अनुभव सुगम और आरामदायक बन सका है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.