Uttarakhand - Page 22
-
उत्तराखंड में सोमवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर हुई बस दुर्घटनाओं में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल, पुलिस की टीम घटनास्थलों पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई जारी है।
-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'पद्म भूषण' से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।।
-
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा रविवार को फिर से शुरू हो गई।
-
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गई। राहत की बात यह रही कि वाहन एक बड़े पत्थर पर अटक गया, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान बच गई।
-
खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन के लिए प्रसिद्ध देहरादून जिले में स्थित चकराता में मौसम ने करवट बदलने के साथ तेज बारिश हो रही है। चकराता क्षेत्र में बारिश के बाद उफान पर आए झरने ने विकासनगर-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया है।
-
उत्तराखंड के बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर एक ट्रैकर के लापता होने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम इस अभियान में जुटी हुई है, लेकिन ट्रैकर का कोई पता नहीं चला है।
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
-
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पानी के टैंकर चालक की मौत हो गई। यह हादसा गज्जी बैंड के पास उस समय हुआ जब पानी से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
-
उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का वास है और इस देवभूमि में मां नंदा देवी में विराजमान हैं। इस पावन धरा में माता रानी को सिर्फ देवी ही नहीं, बल्कि अपनी बेटी के रूप में पूजा जाता है।
-
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार से उत्तराखंड के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.