Lebanon
दक्षिणी लेबनान के डेर आमेस में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी।
दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नबातीह के लोगों को तुरंत अपने घर खाली कराने का आदेश जारी किया गया है।
सीज फायर की घोषणा के बाद भी दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले बंद नहीं हुए हैं। कई इलाकों में हवाई ड्रोन हमलों के साथ ही शेलिंग यानी तोप से गोले दागने का क्रम जारी है।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने स्थानीय कृषि यूनियन नेताओं से बातचीत के दौरान कहा कि इजरायल के साथ जारी प्रत्यक्ष वार्ता का उद्देश्य देश में जारी इजरायली सैन्य अभियानों को समाप्त करने का रास्ता तलाशना है।।
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात भारतीय सेना की बटालियन आईएनडीबीएटीटी XXVI को उसके आसाधारण सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया। शांति सेना की इस टुकड़ी की तैनाती दक्षिण लेबनान में है।
लेबनान के इकॉनमी मिनिस्टर आमेर बिसात ने इजरायली हमले से उनके देश की अर्थव्यवस्था को पहुंच रहे नुकसान से रूबरू कराया है। उनके अनुसार, अनुमान है कि इससे देश को 2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
इजरायल के दक्षिण लेबनान पर बढ़ते हमलों से आम जनजीवन पर नकारात्मक असर पड़ा है। बच्चों, औरतों समेत बड़ी संख्या में लोग हवाई हमलों का शिकार हुए हैं।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेउ आउन ने अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के प्रतिनिधियों से मुलाकात में इजरायल की कार्रवाई पर चिंता जताई और कहा कि नागरिकों पर हो रहे हमले रोके जाएं और इसे मानवाधिकार नियमों के विरुद्ध बताया।।
अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच दूसरे राउंड की वार्ता होने जा रही है। इस बीच लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा है कि सीजफायर को बढ़ाने के लिए बातचीत चल रही है।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने इजरायल के साथ संभावित वार्ता के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है, जिसकी अगुवाई अमेरिका में पूर्व राजदूत साइमन करम करेंगे।।
Page 1 of 2
- 1
- 2
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.

