United States - Page 16
अमेरिकी सीनेटरों के एक समूह ने विदेश विभाग से छात्र और एक्सचेंज विजिटर वीजा में हो रही देरी को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो आवेदक नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले देश में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल समाप्त होने से पहले क्यूबा एक अलग भविष्य की ओर बढ़ने वाले ऐसे रास्ते पर आ जाएगा, जिसे पलटना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट शासन वाले इस द्वीप में बदलाव अमेरिका के राष्ट्रीय हित से जुड़ा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि अमेरिकी कानून के तहत उनके लिए ऐसा करना बेहद मुश्किल है।।
अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के साथ जुड़ाव को और गहरा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक कानून पेश किया कि 14वें दलाई लामा के बाद भी अमेरिकी समर्थन जारी रहे।
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के एक बयान के अनुसार, अमेरिकी बलों ने पनामा के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज की स्टीयरिंग गियर निष्क्रिय कर दिया। यह जहाज कथित तौर पर ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने का प्रयास कर रहा था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की से ब्रिटेन की यात्रा गुपचुप ढंग से एक सैन्य विमान में सवार होकर की थी। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते ऐसा किया गया था।
किताबों को यूं ही इंसानों का सच्चा दोस्त नहीं कहा जाता। जिंदगी जहां अटकती है, भटकाव आता है वहां ये संभालने का पूरा प्रयास करती हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खसरे, गलघोंटू और रूबेला (एमएमआर) के टीकों को अलग-अलग लगाने की अपनी सलाह का बचाव किया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इस बात का कोई सीधा प्रमाण नहीं है कि तीनों टीकों को एक साथ देने से कोई खतरा हो सकता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नौसेना का पूरा नियंत्रण बताते हुए तेहरान के मुआवजे की मांग को खारिज कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को और बड़े स्तर तक बढ़ाने की संभावना अभी भी मौजूद है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क शहर में हिंदू अमेरिकियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


