United States - Page 17
अमेरिकी विदेश विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक, फरवरी 2025 में वॉशिंगटन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक पहल, रक्षा समझौतों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों की भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी सराहना की।
अमेरिका की हेल्थ एजेंसियां कई राज्यों में लेट्यूस (सलाद पत्ता), मीट, पोल्ट्री, अंडे और ताजी उपज से जुड़ी बीमारियों के फैलने और उनमें गंदगी या संक्रमण के खतरों की जांच कर रही हैं। वहीं, देश के टॉप मेडिकल रिसर्च अधिकारी ने रविवार को ग्राहकों को खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा के बारे में भरोसा दिलाने की कोशिश की।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सप्ताहांत में हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में अमेरिका के शिकागो में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ उनकी बातचीत केवल 'आधे-अधूरे तरीके से' चल रही है। एक्सियोस की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने संकेत दिया कि फिलहाल वह कोई नया सैन्य अभियान शुरू करने के बजाय ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ने देने के लिए तैयार हैं।
भारत के निकी कलियांडा पूनाचा और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेक्सिंगटन ओपन में मेंस डबल्स का खिताब अपने नाम किया। पूनाचा और गोंजालो की जोड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद बेहतरीन वापसी की।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जरूरी माइनिंग और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 2 बिलियन डॉलर से ज्यादा की घोषणा की है। अमेरिका घरेलू प्रोडक्शन को फिर से बनाने के साथ डिफेंस सप्लाई चेन को मजबूत करना और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना चाहता है।
विदेशों में चल रहे ऑनलाइन ठगी केंद्रों की वजह से हर साल अमेरिकियों को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, जबकि मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अंतरराष्ट्रीय अपराध भी बढ़ रहे हैं। म्यांमार, कंबोडिया और लाओस में सक्रिय कई स्कैम नेटवर्क के पीछे चीनी मूल के गिरोह हैं, जो लोगों को नौकरी का झांसा देकर बुलाते हैं।
अमेरिका में रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट ने श्रम विभाग से एच-1बी और ग्रीन कार्ड के रास्ते से जुड़ी पीईआरएम प्रक्रिया में बड़े बदलाव करने को कहा है। इस प्रस्ताव का असर सबसे ज्यादा भारतीय टेक प्रोफेशनल्स पर पड़ सकता है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विदेशी वीजा आवेदकों की व्यापक ऑनलाइन जांच का बचाव किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप सरकार सोशल मीडिया के निरीक्षण को भी वीजा कैटेगरी तक बढ़ा रहा है, जिसमें विदेशी पत्रकारों और कुछ कनाडाई और मेक्सिको के पेशेवर शामिल हैं।
अमेरिका से 30 लाख से अधिक अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया गया है। ट्रंप प्रशासन का दावा है कि लगातार 15 महीनों से किसी भी अवैध प्रवासी को रिहा नहीं किया गया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


