United States - Page 40
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर उच्चतम स्तर की जांच के लिए राजी हो गया है। ट्रंप ने कहा कि इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और ईरान को मानवीय सहायता के लिए सीमित आर्थिक राहत दी जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मध्य पूर्व संघर्ष से पैदा हुई दिक्कतों को दुनिया के लिए बड़ा झटका करार दिया। उन्होंने कहा है कि इसने अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा झटके को जन्म दिया है।
28 साल बाद फीफा विश्व कप खेल रही नॉर्वे का सफर शानदार रहा है। नॉर्वे सेनेगल पर जीत के साथ अगले राउंड (राउंड ऑफ 32) में जगह बना ली है।
अल्जीरिया ने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में ग्रुप 'जे' के मैच में जॉर्डन को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट राउंड में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।।
अमेरिका, वाशिंगटन में इजरायली और लेबनानी अधिकारियों के बीच बातचीत की मेजबानी कर रहा है। इस बातचीत का मकसद सीजफायर को गंभीरता से लागू करना और दोनों देशों के बीच पक्की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की एक बड़ी कोशिश को आगे बढ़ाना है।
कैलिफोर्निया में पारंपरिक जंगल की आग (वाइल्डफायर) का मौसम अपने चरम पर पहुंचने से पहले ही इस साल दमकलकर्मी 2,580 से अधिक वाइल्डफायर की घटनाओं पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। बढ़ते तापमान और तेजी से सूखती वनस्पति के कारण अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया। मेसी ने दो गोल दागे और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया पर 2-0 की जीत दिलाई।
अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच में किलियन एम्बाप्पे ने हाफ टाइम से पहले और बाद में गोल दागे, जबकि ओस्मान डेम्बेले ने तीसरा गोल कर फ्रांस को ईराक के खिलाफ 3-0 की जीत दिलाई। इस जीत के साथ फ्रांस ने एक मैच शेष रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली।
डलास स्टेडियम में सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 'ग्रुप-जे' मैच में अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेसी ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ गोल किया। इसके साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 अभियान के बीच जर्मनी को एक बड़ा झटका लगा है। सेंट्रल डिफेंडर निको श्लोटरबेक टखने के लिगामेंट में चोट के कारण शेष टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


