Washington - Page 19
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने आखिरी एक या दो फीसदी चरण में है और बातचीत करने वाले बाकी मुद्दों को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि करीब 18 महीने की बातचीत के बाद यह डील जल्द ही पूरी हो जाएगी।
अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान अभी के लिए आपसी हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट पर अपने विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर नए एयर स्ट्राइक किए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने तेहरान पर होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कमर्शियल तेल टैंकर पर हमला करके सीजफायर समझौते को फिर से तोड़ने का आरोप लगाया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सीईएनटीसीओएम) के अनुसार, तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास एक कमर्शियल ऑयल टैंकर पर कथित तौर पर एक और ड्रोन हमला किया। इसके बाद अमेरिका ने शनिवार को कई ईरानी ठिकानों पर और सैन्य हमले किए।
भारत और अमेरिका के बीच सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम टेक्नोलॉजी और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे भविष्य की तकनीकों में साझेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अब यह रणनीतिक सहयोग केवल नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक परियोजनाओं और भरोसेमंद तकनीकी सप्लाई चेन के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत दौरे पर आने की संभावना है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की तैयारी पर काम कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति दिलाई है और देश को तेजी से उभरती वैश्विक शक्ति बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुए दावा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध भारत-अमेरिका रिश्तों की आधारशिला हैं। उन्होंने दोनों नेताओं को नतीजों पर केंद्रित बताते हुए कहा कि दोनों की कार्यशैली और सोच काफी हद तक एक जैसी है।
अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सिंगापुर के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक मालवाहक जहाज पर तेहरान के हमले के बाद, ईरानी सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से यह वॉशिंगटन की पहली प्रत्यक्ष सैन्य कार्रवाई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेथ एंड फ्रीडम कोएलिशन' के 'रोड टू मेजॉरिटी' कॉन्फ्रेंस में ईरानी सेना के कमजोर होने के अपने दावे को फिर को दोहराया।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


