राष्ट्रीय - पेज 186
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच और तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के कार्यालय पर कथित अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा और कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने इन मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) ने जून में पूरे शहर में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई। निगम ने अलग-अलग कारोबारियों से खाने-पीने की चीजों के 709 सैंपल लिए और 1,877 फूड एस्टेब्लिशमेंट (खाने-पीने की दुकानों/प्रतिष्ठानों) की जांच की।
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के उन आदेशों को रद्द कर दिया, जिन्हें उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा तैयार किए गए फर्जी, अस्तित्वहीन और काल्पनिक न्यायिक मिसालों का सहारा लिया गया था।।
लोनावला ग्रामीण पुलिस व्यवसायी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए अदालत से अनुमति लेने की तैयारी कर रही है।।
बहुचर्चित इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मेघालय हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सोनम रघुवंशी को मिली जमानत को सही ठहराया गया था। सोनम पर मई 2025 में अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या का मुख्य आरोपी होने का आरोप है।
दिल्ली की दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन मिलाप' के तहत 1 जून से 30 जून के बीच 193 लापता लोगों को उनके परिवारों से मिलाया है। इनमें 48 बच्चे और 145 लापता वयस्क शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 गुरुवार से शुरू हो गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'धैर्य, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की प्राप्ति संभव है' के भाव को व्यक्त करते हुए 'संस्कृत सुभाषितम्' शेयर किया है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है।
ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित ग्राम कचेड़ा के एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के लेबर कैंप में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मजदूरों के रहने के लिए बनाए गए कई टीन शेड देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गए।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से काफी राहत मिली।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


