राष्ट्रीय - पेज 188
भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण स्तर पर हुए बड़े बदलाव के तहत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एक जुलाई को वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (उप वायुसेनाध्यक्ष) का पदभार ग्रहण कर लिया। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित कारगिल युद्ध के दौरान 'ऑपरेशन सफेद सागर' व बीते वर्ष शुरू किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' में अहम भूमिका निभा चुके हैं।
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच तेज हो गई है। इस मामले में पुलिस ने अविनाश शुक्ला नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े धन के दुरुपयोग और गबन के गंभीर आरोप लगे हैं।
भारतीय सेना के नए थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के 'गार्ड ऑफ ऑनर्स' समारोह में एक भावुक और गौरवपूर्ण दृश्य देखने को मिला। रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में बुधवार को 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्राप्त करने के बाद जनरल धीरज सेठ ने अपने पिता लेफ्टिनेंट जनरल केएम सेठ (सेवानिवृत्त) को सेल्यूट किया।
देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन वितरक कंपनी नायरा एनर्जी ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। यह कटौती कंपनी के देशभर में मौजूद रिटेल नेटवर्क पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर में सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को जम्मू में यात्रियों के लिए मौके पर ही पंजीकरण और आरएफआईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
'डिजिटल इंडिया' के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये पहल विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में इसने गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही देशवासियों के जीवन को आसान बनाया है।
सरकारी तेल वितरक कंपनियों की ओर से बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कमी की गई है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपए था।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम अब पूरी तरह करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार 1 और 2 जुलाई को बारिश, तेज सतही हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
शिक्षा नीति में एक बड़े बदलाव के तहत उत्तराखंड सरकार ने मौजूदा उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को समाप्त करने का फैसला किया है। इसकी जगह अब 'उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' काम करेगा।
जमशेदपुर के बहुचर्चित डबल डाउन (डीडी) पब एंड बार हत्याकांड में मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने डबल डाउन पब एंड बार को भी सील कर दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


