राष्ट्रीय - पेज 187
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। इसके साथ ही, इस सालाना यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई।
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को श्रीनगर के गुपकार स्थित आवास पर पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। इस बैठक में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित पार्टी के विरोध प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा और अंतिम रूप दिया गया।
दिल्ली पुलिस ने ‘चाइल्ड सेफ्टी मंथ’ पहल के तहत दो दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस पहल का उद्देश्य राजधानी के शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूत करना है।
केंद्र सरकार ने भारत में व्हाट्सएप के प्रस्तावित 'यूजरनेम' फीचर को लेकर मेटा को औपचारिक नोटिस जारी किया है। सरकार ने मेटा से इस फीचर पर तीन दिनों के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण देने को कहा है और स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक इस मामले पर सरकार के साथ परामर्श प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक भारत में इस फीचर को लागू न किया जाए।
बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी की कथित हत्या के मामले में उनकी मां द्वारा पुलिस को दिए गए लिखित परिवाद में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसी परिवाद के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने बुधवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेकर औपचारिक रूप से अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की। पटना स्थित बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित 10 विधान परिषद सदस्यों को सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनट कमेटी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे के एक महत्वपूर्ण खंड के रूप में 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह चार लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड गलियारा है जिसमें भविष्य में छह लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था भी है।
हाई लेवल कमेटी ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि वह जमीनी स्तर की सीधी जानकारी के हासिल करने के लिए अलग-अलग राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का दौरा करेगी। साथ ही, समिति केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों से भी बातचीत करेगी ताकि जनसंख्या में बदलाव से जुड़े विषयों पर फीडबैक लिया जा सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के वंसतकुज में मौजूद नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ा जाएगा।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की समय-सीमा 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन छानबीन के लिए एसआईटी ने मुख्यमंत्री से अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने एसआईटी को आगामी 15 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
ट्रेडिंग न्यूज
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.


