राष्ट्रीय - पेज 281
-
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइलमैन' डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य केंद्रीयों मंत्रियों ने श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया है।।
-
भारत की भारोत्तोलन क्वीन मीराबाई चानू ने ग्लासगो में आयोजित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जो कुछ भी कर सकती थी, वह सब किया।
-
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से सोमवार को कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी के लेटेस्ट बुलेटिन के मुताबिक, अगले 14 घंटे भारी बारिश की वजह से कई राज्यों के लिए बहुत मुश्किल रहने वाले हैं।
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया है। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को दिशा भी देते हैं।
-
केंद्र सरकार सोमवार को संसद में 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेगी। पेपर लीक और सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लाया जा रहा यह विधेयक सरकार के विधायी एजेंडे का हिस्सा है।
-
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार को नई दिल्ली स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तस्वीर साझा करते हुए धर्मेंद्र प्रधान के व्यक्तित्व, कार्यशैली और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश की परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंफोसिस के सह-संस्थापक और आधार परियोजना के प्रमुख वास्तुकार नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम को पेपर लीक जैसी अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई बताया है।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कठोर कानून बनाने के लिए सोमवार को संसद में चर्चा की जाएगी।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जारी अपने एक वीडियो संदेश में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार किसी भी हाल में विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शने के मूड में नहीं है और ऐसे तत्वों के खिलाफ निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
-
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर पार्टी को जरूरी लगता, तो उन्होंने छात्र विरोध प्रदर्शनों के पहले दिन ही इस्तीफा देने की पेशकश की थी।।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.