राष्ट्रीय - पेज 290
-
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार की देर रात 26 दिनों से जारी अनशन तोड़ दिया। सोनम ने अनशन तोड़ने का फैसला केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया।
-
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आंदोलन को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीजेपी के प्रदर्शन का असर दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो पर दिखाई दे रहा है।
-
दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी साझा करने की कोशिश हो रही है। अभी तक 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जो मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर कर रहे हैं।
-
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कथित नीट पेपर लीक के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने तीस जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति में सांकेतिक प्रदर्शन किया।
-
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन का गुरुवार को 26वां दिन रहा। इस बीच वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में असामाजिक तत्वों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
-
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार शाम 4 बजे से जंतर-मंतर के आसपास आठ घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
-
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर की नई तस्वीरें जारी कीं। इन तस्वीरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय रखी है। तेंदुलकर ने कहा है कि हम सभी मिलकर ऐसा समाधान निकालेंगे जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित और मजबूत हो।
-
नीट परीक्षा पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर अपने आंदोलन को नई दिल्ली से बाहर ले जाने की कोशिश में कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता पुलिस से शहर में एक रैली निकालने की अनुमति मांगी है। यह रैली सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के जारी अनशन के समर्थन में प्रस्तावित है।
-
केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद को बताया कि फिलहाल पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर विचार किया जाता है, तो उससे पहले विस्तृत वैज्ञानिक और तकनीकी अध्ययन किए जाएंगे तथा ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों और रिसर्च संस्थानों सहित सभी संबंधित पक्षों से व्यापक चर्चा की जाएगी।
ट्रेडिंग न्यूज
Stay Connected
मोस्ट व्यूज न्यूज
Get Newsletter
Subscribe to our newsletter to get latest news, popular news and exclusive updates.